Guinness World Records Fastest Haircut: सोशल मीडिया पर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा शेयर किया हुआ एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को चन्द सिकेन्ड में बाल काटते हुए देखा गया है।
आपको बता दें कि यह वीडियो पांच साल पुराना है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस पांच साल में इस रिकॉर्ड को किसी ने तोड़ा नहीं है। अब जब गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इस वीडियो को फिर से शेयर किया है तो लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे है।
क्या दिखा वीडियो में
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा शेयर किए गए इस पुराने में वीडियो में एक शख्स को देखा गया है जो उसके सामने बैठे एक दूसरे शख्स का बात काट रहा है। आपको बताता चलू की महज 47.17 सिकेन्ड में शख्स ने उसकी बाल काट दी जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
वीडियो में दिखता है एक शक्स दूसरे शख्स का बाल काट रहा है। इसके लिए वह अपने सामानों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया है। वीडियो में शख्स को केवल हेयर ड्रायर और कंघी से बाल काटते हुए देखा गया है।
बाल काटने के बाद की गई सही तरीके से जांच
जब शख्स बाल काट लेता है तो वह हाथ उठा देता और इसके बाद कटे हुए बाल का माप किया जाता है। इसके बाद उसे सबसे तेज बाल बनाने वाला का खिताब दिया जाता है और उसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है।
आपको जान कर यह हैरानी होगी कि यह वीडियो सबसे पहले 19 फरवरी 2017 को जारी हुआ था जिसमें ग्रीस के एथेंस के कॉन्स्टेंटिनोस कौटौपिस ने केवल 47.17 सिकेन्ड में बाल काटा था। इस रिकॉर्ड के पांच साल बीतने के बाद भी अभी तक इसको तोड़ा नहीं गया है।