लाइव न्यूज़ :

Navneet Rana On Owaisi Brothers: '15 सेकंड के लिए पुलिस हटा लो, ओवैसी ब्रदर्स को पता नहीं लगेगा कि वो कहां से आए और किधर गए', बीजेपी नेता नवनीत राणा ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 9, 2024 11:14 IST

Navneet Rana On Owaisi Brothers: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेता नवनीत राणा हैदराबाद में प्रचार के लिए पहुंची थी। यहां उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद से उनका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंची नवनीत राणा नवनीत राणा ने कहा, हमें 15 सेकंड लगेंगे ओवैसी ब्रदर्स कहां से आए किधर गए पता नहीं चलेगा लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा

Navneet Rana On Owaisi Brothers: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेता नवनीत राणा हैदराबाद में प्रचार के लिए पहुंची थी। यहां उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद से उनका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ओवैसी ब्रदर्स के गढ़ में नवनीत राणा ने कहा कि 15 सेकंड के लिए पुलिस हटा लो, असदुद्दीन और अकबरुद्दीन को पता नहीं चलेगा कि वहां कहां से आए थे और किधर गए। दरअसल, नवनीत राणा ने अकबरुद्दीन ओवैसी के द्वारा साल 2013 में दिए एक बयान के जवाब दिया गया है।

जूनियर ओवैसी यानि की अकबरुद्दीन ने कहा था कि अगर 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा लिया गया, तो हम (मुसलमान) बता देंगे किसमें हिम्मत है। हालांकि, इस पर काफी विवाद भी हुआ था। चूंकि, देश में लोकसभा का चुनाव है तो नवनीत राणा ने ओवैसी के पुराने बयान को लेकर जोरदार हमला किया है। नवनीत ने कहा कि इनके ओवैसी के के छोटे भाई का कहना है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा दें ताकि हम उन्हें दिखा सकें कि हम क्या कर सकते हैं। मैं अकबरुद्दीन से कहना चाहता हूं कि आपको 15 मिनट लग सकते हैं, लेकिन हमें केवल 15 सेकंड लगेंगे। नवनीत ने अपने एक्स से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने ओवैसी ब्रदर्स को टैग किया है।

माधवी लता को बीजेपी ने बनाया है उम्मीदवार

हैदराबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ माधवी लता को उम्मीदवार बनाया है। यह पहली बार है कि भाजपा ने हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से एक महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है माधवी लता के प्रचार के लिए नवनीत राणा हैदराबाद पहुंची थी। यहां उन्होंने माधवी लता के समर्थन में प्रचार किया। मौजूदा लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।

टॅग्स :तेलंगानातेलंगाना लोकसभा चुनाव २०२४नवनीत राणाअसदुद्दीन ओवैसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल