लाइव न्यूज़ :

Viral Video: रनवे पर घिसटता रह कार्गो प्लेन, नहीं खुला फ्रंट लैंडिंग गियर, कैमरे में कैद हुआ भयानक वीडियो, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 8, 2024 15:50 IST

ऐसे मामलों में देखा जाता है कि विमान में आग लग जाती है लेकिन गनीमत रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। अनादोलु एजेंसी के अनुसार विमान पेरिस से इस्तांबुल जा रहा था। अपनी उड़ान के आखिरी चरण में पायलटों को एहसास हुआ कि फ्रंट लैंडिंग गियर में खराबी है

Open in App
ठळक मुद्देइस्तांबुल हवाई अड्डे पर एक विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ीविमान का फ्रंट लैंडिंग गियर खराब हो गयाविमान ने रनवे पर घिसटते हुए लैंडिंग की

Viral Video: तुर्कीये के इस्तांबुल हवाई अड्डे पर एक विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एक मालवाहक विमान का फ्रंट लैंडिंग गियर खराब हो गया जिसके कारण विमान ने रनवे पर घिसटते हुए लैंडिंग की। भारी भरकम कार्गो प्लेन के घिसटते हुए लैंड करने का भयानक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

हालांकि राहत की बात ये रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ और चालक दल को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तुर्कीये के परिवहन और बुनियादी ढांचा मंत्री ने विमान में सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी दी। 

जानकारी के अनुसार ये विमान फेडएक्स एक्सप्रेस का बोइंग 767 था। विमान ने जब लैंडिंग की कोशिश की तब इसके आगे के लैंडिंग गियर नहीं खुले। हालांकि पॉयलट के पास कोई चारा नहीं था। पॉयलट ने  बैक लैंडिंग गियर का इस्तेमाल किया और रनवे की तरफ आगे बढ़ा। विमान फ्रंट लैंडिंग गियर न खुलने की वजह से बहुत देर तक जमीन पर घिसटता रहा।

ऐसे मामलों में देखा जाता है कि विमान में आग लग जाती है लेकिन गनीमत रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। अनादोलु एजेंसी के अनुसार विमान पेरिस से इस्तांबुल जा रहा था। अपनी उड़ान के आखिरी चरण में पायलटों को एहसास हुआ कि फ्रंट लैंडिंग गियर में खराबी है और यह नहीं खुलेगा। पायलटों ने इस्तांबुल हवाई अड्डे पर यातायात नियंत्रण टावर को सूचित किया और टावर से मार्गदर्शन लेकर उतरे।

ट्रांसपोर्टेशन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपने बयान में कहा कि हवाई अड्डे के बचाव और अग्निशमन टीमों ने लैंडिंग से पहले रनवे पर आवश्यक तैयारी कर ली थी। वीडियो फ़ुटेज में चिंगारी उड़ती हुई और धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी हुई लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ और चालक दल ने विमान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में उस रनवे को बंद कर दिया गया और कार्गो प्लेन को वहां से हटाया गया। 

टॅग्स :विमान दुर्घटनातुर्कीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल