लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस मानती है कि भारत आक्रमणकारियों की भूमि है, इसलिए पीएम मोदी 'कांग्रेस मुक्त भारत' की बात कहते हैं", तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 9, 2024 07:50 IST

तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के अन्नामलाई ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा की विवादास्पद टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि अफ्रीकी या चीनी जैसा दिखने में कुछ भी गलत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के अन्नामलाई ने सैम पित्रोदा के बयान को जमकर कोसाकेवल कांग्रेस ऐसी है, जिसके आका देश के बाहर हैं, यही कारण है कि पार्टी इस हद तक जा सकती हैइसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं

चेन्नई: तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के अन्नामलाई ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा की विवादास्पद टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि अफ्रीकी या चीनी जैसा दिखने में कुछ भी गलत नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार के अन्नामलाई ने कहा, "कांग्रेस की मानसिकता और सोच से पता चलता है कि भारत आक्रमणकारियों की भूमि है और हम आक्रमणकारियों के वंशज हैं और यही कारण है कि सैम पित्रोदा की टिप्पणी सीधे तौर पर हमारे लिए लिंगवादी, मूर्खतापूर्ण और अपमानजनक है। इसका अर्थ यह है कि हम इन लोगों के वंशज हैं, न कि 'भारतीय' हैं।

अन्नामलाई ने कहा, "केवल कांग्रेस पार्टी ऐसी है, जिसके आका इस देश के बाहर हैं। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी इस हद तक जा सकती है कि वह हमें आक्रमणकारियों का वंशज बता सकती है।"

उन्होंने पित्रोदा की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "उनका बयान न सिर्फ हमें घृणित लग रहा है, बल्कि यह कांग्रेस की मानसिकता को भी दर्शाता है और यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमें कांग्रेस मुक्त भारत चाहिए।"

मालूम हो कि इससे पहले बुधवार को सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बोलते हुए यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि कैसे दक्षिण भारत के लोग "अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं और पश्चिम के लोग अरब की तरह दिखते हैं और पूर्व के लोग चीनियों की तरह दिखते हैं।"

पित्रोदा ने 'द स्टेट्समैन' के साथ एक साक्षात्कार में भारत में लोकतंत्र पर विचार करते हुए कहा, "हम 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम एक साथ मिलकर आयोजन कर सकते हैं। भारत जैसा विविधतापूर्ण देश, जहां पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।"

सैम की इस टिप्पणी के बाद भारत में बड़ा राजनीतिक हंगामा हुआ। इस कारण कांग्रेस को शर्मिंदा होना पड़ा और सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पित्रोदा के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा, "श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सैम पित्रोदाचेन्नईBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?