लाइव न्यूज़ :

Watch: हैदराबाद में बारिश ने ली फल विक्रेता की जान, पानी से भरी सड़क पर करंट लगने से मौत; दर्दनाक वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: May 8, 2024 15:55 IST

Heavy Rain In Hyderabad:फकरू पानी भरी सड़क को पार करने की कोशिश कर रहा था तभी उसने एक बिजली के खंभे पर झुककर उसका सहारा लेने की कोशिश की

Open in App

Heavy Rain In Hyderabad:तेलंगाना के हैदराबाद में बारिश कहर बनकर टूटी है। शहर में भारी बारिश के कारण जलभारव और अप्रिय घटनाएं हो रही है। आम लोगों को इस बारिश के कारण कई तरह की दिक्कतें हो रही है। भारी बारिश के बीच हैदराबाद के बहादुरपुरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिल रही है जिसमें सड़क पर करंट लगने के कारण एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी से भरी सड़क पर एक शख्स चलता है और वह जैसे ही बिजली के खंभे को छूता है उसे जोरदार झटका लगता है। करंट इतना ज्यादा पावर का होता है कि शख्स वहीं जमीन पर गिर पड़ता है और तड़प कर उसकी मौत हो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त बारिश हो रही थी।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय फरल विक्रेता फकरू के रूप में हुई है। फकरू दूधबौली के रहने वाले थे।  घटना मंगलवार 7 मई की है जब बहादुरपुरा में बाढ़ वाली सड़क पार करते समय बिजली के खंभे को सहारा देने के कारण मृत्यु हो गई। हैरानी की बात यह है कि सड़क पर फकरू की मदद किसी ने नहीं कि क्योंकि शुरुआत में वहां से गुजर रहे लोगों को लगा कि फकरू नशे की हालत में है। हालांकि, बाद में यह साफ वह गया कि शख्स को करंट लगा है। इसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच फकरू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, फकरू पानी भरी सड़क को पार करने की कोशिश कर रहा था तभी उसने एक बिजली के खंभे पर झुककर उसका सहारा लेने की कोशिश की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को शहर और तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे कुछ हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि डीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं और शहर में विभिन्न स्थानों पर जमा पानी और गिरे हुए पेड़ों को हटा रही हैं।

तेलंगाना और कर्नाटक सहित भारत के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश के कारण, आईएमडी ने अन्य चेतावनियों के साथ-साथ लोगों को बिजली संचालित करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी है। बता दें कि 8 मई, बुधवार को बाचुपल्ली इलाके में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की रिटेनिंग दीवार गिरने से चार साल के बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई।

टॅग्स :हैदराबादवायरल वीडियोभारतीय मौसम विज्ञान विभागतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?