लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: बाप रे बाप!, TDP के पेम्मासामी के पास 5705 करोड़ रु की संपत्ति, जानें CM जगन की बहन शर्मिला के पास क्या?

By आकाश चौरसिया | Updated: May 9, 2024 13:11 IST

Lok Sabha Election 2024: चौथे फेज को लेकर 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग 13 मई को होने जा रही है। ऐसे में आपको अपने उम्मीदवारों की रिपोर्ट और उनके पास कितने रुपए की संपत्ति है, इसके बारे में जानना जरूरी हो जाता है। आइए देखते हैं किसके पास क्या है?

Open in App
ठळक मुद्देएडीआर रिपोर्ट के अनुसार टीडीपी उम्मीदवार डॉक्टर चंद्रा शेखर पेनमासानी के पास इतनी संपत्तिइसके बाद आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन की बहन शर्मिला का नाम सूची में हैआइए जानते हैं कौन सबसे ज्यादा है पैसेवाला उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे फेज को लेकर 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग 13 मई को होने जा रही है। ऐसे में हम उन उम्मीदवारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास चल और अचल को मिलाकर सबसे ज्यादा कुल संपत्ति है। इन सभी उम्मीदवारों ने अपने भरे नामांकन में दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया और ये भी बताया कि उन्होंने वित्त-वर्ष 2023-24 के बीच में इतना टैक्स दिया। 

गुंटूर सीट से चुनावी मैदान में टीडीपी उम्मीदवार डॉक्टर चंद्रा शेखर पेनमासानी जो आंध्र प्रदेश के निवासी हैं, इस बार उन्हें टीडीपी ने प्रत्याशी बनाया है और उन्होंने नामांकन में दिए हलफनामे बताया कि उनके पास 55,98,64,80,786 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, जो और 1,06,82,46,752 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति के साथ 5705 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा से तेलंगाना के चेवेल्ला के कैंडिडेट कोनडा विश्वेर रेड्डी का नाम आता है, जिनके पास 44,90,08,21,858 करोड़ रपए की चल संपत्ति है, जबकि 78,14,00,236 रुपए की अचल संपत्ति है और इसे मिलाकर 4568 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। 

इनके अलावा टीडीपी के नेल्लोर से प्रत्याशी प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी, जिनके पास 716 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है, इसमें चल संपत्ति 5,11,37,80,639 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 2,04,95,41,626 करोड़ रुपए है। यहां ये गौर करने वाली बात है कि आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन वाई एस शर्मिला के पास 181 करोड़ रु की कुल संपत्ति है। इसका खुलासा एडीआर रिपोर्ट में हुआ। इन तीन उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा देनदारी-पहले नंबर पर चंद्रशेखर पेम्मासामी जिनके 1038 करोड़ रुपए का कर्ज है-प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी की मार्केट में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारियां हैं-जबकि आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन वाई.एस. शर्मिला रेड्डी की 118 करोड़ की देनदारियां हैं

किन राज्यों में होने जा रही वोटिंगयहां एक बात ध्यान देने वाली है कि इन 10 राज्यों में तेलंगाना की 17 सीटें, आंध्र प्रदेश की 25 सीटें, बिहार की 5 सीट, उत्तर प्रदेश की 13 सीट, महाराष्ट्र की 11 सीट, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, पश्चिम बंगाल की 8 सीट, मध्य प्रदेश की 8 सीट और ओडिशा-झारखंड की 4-4 सीटों पर मतदान आगामी 13 मई को होने जा रहा है।

टॅग्स :बिजनेसलोकसभा चुनाव 2024आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024तेलंगाना लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना