लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Gangrape: जंगल में गैंगरेप, छात्रा चीखती रही, हैवान नोचते रहे, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: May 8, 2024 14:19 IST

Madhya Pradesh Gangrape: मध्यप्रदेश के शहडोल में बीते दिन एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां पर एक 10वीं क्लास की छात्रा को हवस का शिकार बनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे10वीं क्लास की छात्रा को हवस का शिकार बनाया गयापांच आरोपियों ने लड़की के साथ जंगल में बारी-बारी रेप कियापुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Madhya Pradesh Gangrape: मध्यप्रदेश के शहडोल में बीते दिन एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां पर एक 10वीं क्लास की छात्रा को हवस का शिकार बनाया गया। 15 साल की नाबालिग 10वीं क्लास की छात्रा है जो अपने दोस्त के साथ कल्याणपुर के जंगल घूमने के लिए आई थी। यहां पर पांच युवकों ने उन्हें रोका। युवकों ने लड़की के दोस्त के साथ मारपीट की। वहीं, लड़की के साथ जंगल में बारी-बारी रेप किया। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना ली। इस दौरान आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी

मौका देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लड़की घर से अपने अभिभावकों को यह कहकर निकली थी कि वह कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही है। लेकिन रास्ते में उसे एक दोस्त मिला, जिसके कहने पर वह घूमने के लिए चली गई। दोनों कल्याणपुर के जंगल की ओर गए थे। जहां लड़की के साथ आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। अब इस घटना में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। अमर उजाला की खबर के अनुसार, कल्याणपुर थाने की पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान ऐश्वर्य निधि गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता, साहिल कुरैशी, कैलाश उर्फ मन्नू पनिका, मो शमीम और मो. अफजल अंसारी के तौर पर हुई है। 

जैसे-तैसे पीड़िता घर पहुंची

खुद के साथ हुए इस वारदात के बाद जैसे तैसे पीड़िता अपने घर पहुंची। बेटी के साथ हुई इस अनहोनी के बाद परिजनों ने पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके पीछे टीमें लगाई गई थी। 

इधर, इस घटना के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के द्वारा लगातार मौजूदा बीजेपी सरकार पर तंज कसा जा रहा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक्स से एक पोस्ट किया गया। जिसमें लिखा गया कि मध्यप्रदेश एक फिर हुआ शर्मसार। शहडोल में दसवीं की छात्रा से 5 लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार किया। लेकिन यहां के गृहमंत्री चुनाव प्रचार में मस्त। मोहन यादव गृह मंत्रालय छोड़ क्यों नहीं देते।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशाहडोलगैंगरेपरेपक्राइमPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?