Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने विरासत टैक्स पर विवादित बयान दिया था।
जिसे लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा लगातार इसे चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। अब सैम पित्रोदा का नया वीडिया सामने आया है।
जिसमें वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की विवादित रूप से तुलना करते नजर आ रहे हैं। वह वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीनी जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरबी जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले गोरों के जैसे और दक्षिण में रहने वाले लोगो अफ्रीकी की तरह दिखते हैं।
उनके इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रेंडिंग में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनके मीम्स वायरल हो रहे हैं। चलिए देखिए आप भी सैम पित्रोदा से जुड़े मीम्स
वीडियो में क्या कह रहे हैं सैम पित्रोदा
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के 'पूर्व में लोग चीनी की तरह दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं ' वाले बयान पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सैम पित्रोदा ने भारत, भारतीय संस्कृति, भारत की पहचान और यहां के लोगों की पहचान पर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। ऐसा लगता है कि यह विषय केवल चुनाव या राजनीति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारत के अस्तित्व से जुड़ा है, क्योंकि अब भारत के अस्तित्व पर सीधा सवाल उठाया जा रहा है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं। लेकिन क्या वह घोषणापत्र समिति के सदस्य हैं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं और क्या वह इसी देश में रहते हैं।
वह विदेश में रहते हैं। उनके मुद्दों को देश का मुद्दा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ जनता के मुद्दे हैं और दूसरी तरफ अमेरिका में बैठकर सैम पित्रोदा क्या बयानबाजी दे रहे हैं। जिससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है, न ही यह कोई मुद्दा है और न ही यह देश उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देना चाहेगा।