लाइव न्यूज़ :

Saran Lok Sabha seat: रोहिणी आचार्य को राहत, 'लालू यादव' ने नामांकन लिया वापस, करेंगे प्रचार

By एस पी सिन्हा | Published: May 08, 2024 2:49 PM

Saran Lok Sabha seat: सारण जिले में वार्ड सदस्य से लेकर राष्ट्रपति तक के चुनाव में ताल ठोकने वाले 45 वर्षीय लालू प्रसाद यादव ने सारण संसदीय क्षेत्र से नामांकन कर रोहिणी आचार्य के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे सारण संसदीय क्षेत्र से नामांकन करने के बाद लालू प्रसाद यादव सुर्खियों में आ गए थे।अब तक 12 बार चुनाव लड़ चुके हैं और अब 13वां चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है।पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कहने पर उन्होंने राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है।

Saran Lok Sabha seat: सारण संसदीय क्षेत्र से भाग्य आजमा रही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने थोड़ी राहत की सांस ली है। दरअसल, उनके खिलाफ चुनावी ताल ठोक रहे लालू प्रसाद यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रोहिणी को राहत देते हुए उन्होंने महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है। कहा जा रहा है कि लालू को मनाने के लिए राजद प्रमुख लालू यादव ने काफी प्रयास किया था। ऐसे में लालू यादव के पहल पर लालू प्रसाद यादव मान गए। सारण संसदीय क्षेत्र से नामांकन करने के बाद लालू प्रसाद यादव सुर्खियों में आ गए थे।

दरअसल, सारण जिले में वार्ड सदस्य से लेकर राष्ट्रपति तक के चुनाव में ताल ठोकने वाले 45 वर्षीय लालू प्रसाद यादव ने सारण संसदीय क्षेत्र से नामांकन कर रोहिणी आचार्य के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थी। वह अब तक 12 बार चुनाव लड़ चुके हैं और अब 13वां चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है।

लालू यादव ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कहने पर उन्होंने राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है। अब वे सारण से रोहिणी को जिताने के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराजगंज एवं सारण संसदीय क्षेत्र अगल-बगल ही है। वहां उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। लालू प्रसाद यादव ऐसे शख्स हैं जो 12 बार चुनाव लड़ चुके हैं।

अब उन्होंने 13वां चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है। सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के जादो रहिमपुर निवासी लालू प्रसाद यादव को सारण लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 2014 में हुए चुनाव में उन्हें नौ हजार 957 वोट मिले थे। इस चुनाव में भाजपा के राजीव प्रताप रुडी ने राजद प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 40 हजार 946 मतों से शिकस्त दी थी।

इसी तरह वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव को छह हजार 205 मत मिला था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी ने राजद प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका प्रसाद राय को एक लाख 38 हजार 429 मतों से चुनाव हराया था।

2001 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले लालू प्रसाद यादव ने 2006, 2009 एवं 2011 तक पंचायत का चुनाव लड़े। तब से अब तक वह हर चुनाव में किस्मत आजमाते चले आ रहे हैं। चुनाव में पराजित होने से निराश नहीं होते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावसरनलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha election 2024 Phase 5: चिराग और रोहिणी को पिता की विरासत बचाने की चुनौती, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर में 20 को मतदान, जानिए मुख्य बातें

भारतLok Sabha election 2024 Phase 5: चार चरण में कम वोट से सभी दल परेशान!, 5वें फेस में 20 मई को वोटिंग, छठे चरण को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने झोंकी ताकत

भारतLok Sabha Election 2024 5th phase: 355 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज, सबसे ज्यादा दागी सपा और एआईएमआईएम के

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतKaiserganj constituency: क्या सपा, बसपा की चुनौती के सामने पिता का दबदबा कायम रख पाएंगे छोटे 'भूषण'?

भारतSwati Maliwal Case: विभव कुमार की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की साजिश बताया, कल MP, MLA के साथ पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

भारतNorth-West India Weather Alert: बचके रहना रे बाबा!, भीषण गर्मी की मार जारी, अगले 5 दिन घर से जरूरी काम हो तो निकले, आईएमडी ने अलर्ट किया, ऐसे देखें अपने शहर तापमान

भारतJackie Shroff Delhi High Court: आवाज और तस्वीर इस्तेमाल करने पर रोक, उच्च न्यायालय ने कहा-जब तक जैकी श्रॉफ परमिशन नहीं दें, प्रयोग किया गया तो...

भारतझारखंड उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी पर लगाया जुर्माना, दो सप्ताह के भीतर नहीं जमा करने पर बढ़ेगी मुसीबत, जानें मामला