लाइव न्यूज़ :

"पप्पू के इस प्रॉक्सी प्रोफेसर की टिप्पणियों के कारण कांग्रेस ऐसी हालत में है", मुख्तार अब्बास नकवी ने सैम पित्रोदा के बयान पर घेरा राहुल गांधी को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: May 08, 2024 2:17 PM

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सैम पित्रोदा के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि पप्पू के इस प्रॉक्सी प्रोफेसर की ऐसी टिप्पणियों के कारण ही कांग्रेस पार्टी की ऐसी हालत हो गई है। अगर प्रोफेसर ऐसा है तो उसका छात्र कैसा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू के प्रॉक्सी प्रोफेसर की टिप्पणियों से आज कांग्रेस पार्टी की ऐसी हालत हो गई हैमुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी को पप्पू बताते हुए सैम पित्रोदा के बयान पर किया हमलाउन्होंने कहा कि पित्रोदा का बयान उदाहरण जैसा है कि कांग्रेस पार्टी इतना संघर्ष क्यों कर रही है

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा पर उनकी कथित 'नस्लवादी' टिप्पणी को लेकर निशाना साधा कि वो कैसे यह कह सकते हैं कि दक्षिण के लोग 'अफ्रीकी जैसे दिखते हैं और पूर्वी भारत के लोग चीनियों जैसे दिखते हैं। भाजपा नेता प्रसाद ने कहा कि दरअसल उन्हें सैम पित्रोदा के भारत और उसकी विरासत के बारे में समझ पर संदेह हो रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, "यह एक बार नहीं बार-बार स्पष्ट हो रहा है कि सैम पित्रोदा भारत के बारे में क्या समझ रखते हैं। यह स्पष्ट है कि वह इस मामले में पूरी तरह से फेल हैं। वह इस देश को नहीं समझते हैं। वह राहुल गांधी के सलाहकार हैं। इसलिए मैं अब समझ सकता हूं कि राहुल गांधी बकवास क्यों करते हैं। यह कांग्रेस के हार की हताशा है। वे न तो भारत को समझते हैं और न ही इसकी विरासत को।"

रविशंकर प्रसाद के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी सैम पित्रोदा के बयान की आलोचना की और कहा कि उनका बयान इस बात का उदाहरण है कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान में क्यों संघर्ष कर रही है।

नकवी ने पित्रोदा को राहुल गांधी का प्रोफेसर बताते हुए कहा, ''पप्पू के इस प्रॉक्सी प्रोफेसर की ऐसी टिप्पणियों के कारण ही कांग्रेस पार्टी की इस समय ऐसी हालत हो गई है। आज ऐसी मूर्खता के कारण ही पप्पू निराशा से भर गए हैं। आप कल्पना कर सकते हैं अगर प्रोफेसर ऐसा है तो उसका छात्र कैसा होगा।''

पित्रोदा की टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि कांग्रेस फौरन सैम पित्रोदा को पार्टी से निष्कासित करे। केसवन ने कहा, "यह बेहद शर्मनाक है, कांग्रेस पार्टी को स्पष्टीकरण देना होगा। पार्टी फौरन कार्रवाई करे और सैम पित्रोदा को निष्कासित करे। इसके साथ कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को देश के सामने आना चाहिए और बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी के शकुनि सैम पित्रोदा के घृणित और नस्लवादी बयान ने आज 140 करोड़ भारतीयों को अपमानित किया है। यह कांग्रेस नेतृत्व की कट्टर और विभाजनकारी मानसिकता को भी स्पष्ट रूप से उजागर करता है। पित्रोदा का यह कैसा विकृत और संकीर्ण मानसिकता का बयान है? यह कांग्रेस पार्टी की रोगग्रस्त और विभाजनकारी मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी को स्पष्टीकरण देना होगा। पार्टी सैम पित्रोदा को निष्कासित करे और राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की ओर से देश से बिना शर्त माफी मांगें।"

भाजपा सांसद किरेन रिजिजू ने भी पित्रोदा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणियों का उद्देश्य भारत के भीतर विभाजन पैदा करना है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी के मुख्य सलाहकार कहते हैं कि दक्षिण भारतीय अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं, सभी उत्तर-पूर्वी लोग चीनी जैसे गोरे दिखते हैं, पश्चिम भारतीय अरब जैसे दिखते हैं। इस बयान का लहजा और भाव भारत को विभाजित करना है। बेहद शर्मनाक है।"

मालूम हो कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बोलते हुए एक विवाद खड़ा कर दिया, उन्होंने कहा कि कैसे दक्षिण के लोग "अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं, पश्चिम भारत के लोग अरब की तरह दिखते हैं और पूर्व भारत के लोग चीनियों की तरह दिखते हैं।"

'द स्टेट्समैन' के साथ एक साक्षात्कार में पित्रोदा ने भारत में लोकतंत्र पर विचार करते हुए कहा, "हम 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जहां विविधता है। यहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।"

टॅग्स :सैम पित्रोदामुख्तार अब्बास नक़वीरविशंकर प्रसादकिरेन रिजिजूBJPकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: यूपी में बीजेपी उम्मीदवार को 8 बार वोट देने वाले शख्स का वीडियो वायरल, विपक्ष ने की जाँच की माग, केस दर्ज

भारतLok Sabha Elections 2024: "ये चुनाव 'राम भक्त' और 'राम द्रोहियों' के बीच है, जनता उन्हें सत्ता में लाएगी, जो राम को लेकर आये हैं", योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा 'आप' को कुचलने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' चला रही है, पार्टी के बैंक खाते भी बंद कराएगी" अरविंद केजरीवाल का बेहद तीखा हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: 'वायनाड से भागकर रायबरेली गए, सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है' , पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदी के 'सांप्रदायिक' प्रचार और गैर-जिम्मेदाराना भाषण पर चुनावी आयोग की चुप्पी हैरान कर देने वाला है", एमके स्टालिन ने पीएम मोदी और आयोग पर साधा निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra Lok Sabha Elections: आगे बढ़ें और मतदान अधिकार को बढ़ावा दें, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें..., शाहरुख और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा...

भारतLok Sabha Elections 2024: यूपी की 41 सीटों पर भाजपा को इंडिया गठबंधन की चुनौती, सपा-कांग्रेस का जातिगत फार्मूला बनता जा रहा भाजपा की परेशानी

भारतSwati Maliwal case: 'आप' ने 13 मई को पीसीआर कॉल डिटेल्स लीक करने में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया

भारतLok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती है', जयराम रमेश ने किया दावा

भारत20 मई से संसद की सुरक्षा पूरी तरह होगी CISF के हवाले होगी, 3,317 जवान रहेंगे मुस्तैद, 'ब्लैक कैट' कमांडो के साथ प्रशिक्षण लिया