Nitish Kumar Vs Lalu Prasad Yadav:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव पर निजी हमला किया है। उन्होंने कहा कि इतने बच्चे कोई पैदा करता है क्या। नीतीश ने लालू प्रसाद और उनके नौ बच्चों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले यह खुद सीएम बन गए, जब खुद हटे तो अपनी पत्नी को सीएम बना दिए। अब दो बेटियों और दो बेटों को आगे कर दिया है।
यह परिवार किसी की नहीं है बल्कि अपने परिवार की पार्टी है। यहां बताते चले कि सीएम नीतीश कुमार शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्णिया के बनमनखी में थे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद नीतीश कुमार कटिहार पहुंचे। यहां उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब हम 2005 में आए तो बिहार में क्या माहौल था।
कोई शाम को घर से बाहर नहीं निकलता था। लेकिन हमने काम किया। जहां सड़क नहीं थी वहां सड़क बनाई। पहले की तुलना में अब बिहार में हालात बदले हैं। अब रात को भी घर से लोग बाहर निकलते हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि पुराने जो लोग वह जानते हैं, इसलिए वह नए लोगों को इस बारे में बताए।
मालूम हो कि जब से नीतीश कुमार आरजेडी से अलग होकर बीजेपी के साथ बिहार में सरकार बनाए। तब से ही नीतीश कुमार लगातार लालू प्रसाद यादव के परिवार पर निजी हमले करते हैं। हालांकि, इसके उलटे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव उन्हें आज भी अपना अभिभावक और चाचा कहकर संबोधित करते हैं। तेजस्वी ने कई बार कहा है कि उनकी कुछ मजबूरी रही होगी इसलिए वह साथ छोड़ कर चले गए।
यहां बताते चले कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर बीजेपी-जेडीयू-चिराग पासवान की पार्टी(लोजपा), हम और अन्य दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी 17, जेडीयू 16, पांच सीट पर चिराग पासवान और दो सीटों पर अन्य दल लड़ रहे हैं। वहीं, आरजेडी-कांग्रेस और लेफ्ट दल 40 सीटों पर इंडिया गठबंधन के तहत उम्मीदवार खड़े कर चुनावी मैदान में हैं।