लाइव न्यूज़ :

योगेश कुमार गोयल का ब्लॉग: मानवता की सेवा का दूसरा नाम बन चुका है रेडक्रॉस

By योगेश कुमार गोयल | Updated: May 8, 2024 10:35 IST

8 अगस्त 1864 को हुए जेनेवा अधिवेशन में सुरक्षा के प्रतीक रेडक्रॉस वाले सफेद झंडे पर स्वीकृति की मुहर लगाई गई, जो आज समस्त विश्व में रेडक्रॉस का प्रतीक चिन्ह है.

Open in App
ठळक मुद्देजीन हेनरी ड्यूनेंट के सतत प्रयासों के चलते जेनेवा समझौते के तहत ‘अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस मूवमेंट’ की स्थापना हुई थी. मानव सेवा के लिए हेनरी ड्यूनेंट को वर्ष 1901 में पहला नोबल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था. 

जीन हेनरी ड्यूनेंट के सतत प्रयासों के चलते जेनेवा समझौते के तहत ‘अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस मूवमेंट’ की स्थापना हुई थी. मानव सेवा के लिए हेनरी ड्यूनेंट को वर्ष 1901 में पहला नोबल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था. 

8 मई 1828 को जेनेवा में जन्मे ड्यूनेंट एक स्विस व्यापारी तथा समाजसेवक थे, जो 1859 में हुई सालफेरिनो (इटली) की लड़ाई में घायल सैनिकों की दुर्दशा और रक्तपात का भयानक मंजर देखकर बहुत आहत हुए थे क्योंकि युद्धभूमि में पड़े इन घायल सैनिकों के उपचार के लिए कोई चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी. 

अपने इन्हीं कड़वे अनुभवों के आधार पर उन्होंने ‘मेमोरी ऑफ सालफेरिनो’ पुस्तक भी लिखी और 1863 में रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति ‘आईसीआरआई’ का गठन किया. 

जेनेवा में 26 से 29 अक्तूबर 1863 तक एक अंतरराष्ट्रीय बैठक हुई, जिसमें रेडक्रॉस के आधारभूत सिद्धांत निर्धारित किए गए तथा रेडक्रॉस आंदोलन का विकास करते हुए आहत सैनिकों और युद्ध पीड़ितों की सहायता संगठित करने हेतु दुनियाभर के सभी देशों में राष्ट्रीय समितियां बनाने पर जोर दिया गया. 

8 अगस्त 1864 को हुए जेनेवा अधिवेशन में सुरक्षा के प्रतीक रेडक्रॉस वाले सफेद झंडे पर स्वीकृति की मुहर लगाई गई, जो आज समस्त विश्व में रेडक्रॉस का प्रतीक चिन्ह है. 

1863 में हुई रेडक्रॉस की स्थापना में चूंकि महान् मानवता प्रेमी हेनरी ड्यूनेंट का सबसे बड़ा योगदान था, इसीलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर ही प्रतिवर्ष विश्वभर में 8 मई का दिन ‘अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. ‘रेडक्रॉस’ एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के अलावा आकस्मिक दुर्घटनाओं में घायलों, रोगियों, आपातकाल तथा युद्धकालीन बंदियों की देखरेख करती है. 

मानव सेवा को समर्पित रेडक्रॉस के उल्लेखनीय कार्यों की बदौलत इस संस्था को वर्ष 1917 में पहला नोबल शांति पुरस्कार दिया गया. रेडक्रॉस को अब तक कुल तीन बार 1917, 1944 तथा 1963 में शांति के नोबल पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.

भारत में ‘भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अधिनियम’ के तहत वर्ष 1920 में रेडक्रॉस सोसायटी का गठन हुआ था और स्थापना के 9 वर्ष बाद इसकी सराहनीय गतिविधियों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसायटी ने ‘भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी’ को मान्यता प्रदान की थी. वर्तमान समय में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की देशभर में 750 से अधिक शाखाएं मानवता की सेवा में जुटी हैं. 

रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य जीवन तथा स्वास्थ्य की सुरक्षा करना एवं मानव मात्र का सम्मान सुनिश्चित करना है. यह राष्ट्रीयता, नस्ल, धार्मिक श्रद्धा, श्रेणी तथा राजनैतिक विचारधारा के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती.

टॅग्स :Red Cross
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

विश्वइजराइल-हमास युद्धविरामः 7 बंधकों को ‘रेड क्रॉस’ को सौंपा, 1900 से अधिक फलस्तीनी कैदियों के बदले 20 जीवित बंधकों को रिहा करेगा हमास

भारतब्लॉग: रक्तदान : ताकि रक्त के अभाव में न जाए किसी की जान

भारतरेडक्रॉस दिवस: मानवीय कार्यों में बेहद अहम रहा है रेडक्रॉस का योगदान

विश्वतीन दिवसीय दौरे पर अफगानिस्तान पहुंचे रेड क्रॉस के प्रमुख

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल