IPL History Most Sixes: 5 बल्लेबाजों ने ठोके 1190 छक्के, एक दिल है तो दूसरा धड़कन

IPL History Most Sixes: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में इस साल बल्लेबाजों के द्वारा गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है। पावर प्ले में गेंदबाजों के एक एक ओवर में 25 से 30 रन बल्लेबाज आसानी से लूट रहे हैं।

By धीरज मिश्रा | Published: May 08, 2024 11:06 AM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित ने अपने करियर में 250 पारियों में 276 छक्के लगाए कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 240 पारियों में 258 छक्के लगाए धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 227 पारियों में 248 छक्के लगाए

IPL History Most Sixes: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में इस साल बल्लेबाजों के द्वारा गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है। पावर प्ले में गेंदबाजों के एक एक ओवर में 25 से 30 रन बल्लेबाज आसानी से लूट रहे हैं। आलम यह है कि इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं। आईपीएल में इस सीजन में पिछले सीजन की तुलना में अधिक छक्के लगे हैं। इस स्टोरी में हम आपको पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। चलिए शुरू करते हैं।

पहला नाम रोहित शर्मा का है। रोहित मौजूदा समय में आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए बतौर ओपनर खेल रहे हैं। इससे पहले वह टीम की कप्तानी करते रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। हालांकि, इस सीजन में भी उनके बल्ले से काफी रन आए हैं। रोहित ने इस सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शानदार शतक भी लगाया है। रोहित ने अपने करियर में 250 पारियों में 276 छक्के लगाए हैं। रोहित आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर आते हैं रन मशीन विराट कोहली। विराट मौजूदा समय में आरसीबी के लिए खेल रहे हैं।

इस सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 240 पारियों में 258 छक्के लगाए। वहीं, तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 227 पारियों में 248 छक्के लगाए। धोनी मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे हैं। चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं। संजू ने अपने आईपीएल करियर में 159 पारियों में 205 छक्के लगाए। वहीं, पांचवें नंबर पर सुरेश रैना हैं, रैना ने 200 पारियों में 203 छक्के लगाए। हालांकि, रैना अब आईपीएल नहीं खेलते हैं, उन्होंने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।

टॅग्स :आईपीएल 2024रोहित शर्माविराट कोहलीएमएस धोनीMahendra Singh Dhoniसंजू सैमसनसुरेश रैना

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या