लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के कारण एटीएम संग बह गए कई मकान और कारें, भूस्खलन से कई घर हुए बर्बाद, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 9, 2023 19:28 IST

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए एचपी ट्रैफिक टूरिस्ट और रेलवे पुलिस ने ट्वीट किया है और लिखा है कि "भारी बारिश और उसके बाद भूस्खलन और जलभराव के कारण शिमला-कालका हेरिटेज रेल ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही आज रद्द कर दी गई है।"

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश और भूस्खलन ने हिमाचल प्रदेश में खूब तबाही मचा रही है। हिमाचल प्रदेश के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वीडियो में एटीएम, मकान और कारों को बहते हुए देखा जा सकता है।

Viral Video:  रविवार को हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिला है। केवल बारिश ही नहीं बल्कि भूस्खलन की भी घटनाएं सामने आई है जिस कारण यातायात पर भी काफी असर पड़ा है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से भयानक वीडियो देखने को मिले है। 

जारी वीडियो में यह देखने को मिला है भारी बारिश के कारण कई मकान बह गए है साथ में कुछ गाड़ियों को भी तेज रफ्तार पानी में बहते हुए देखा गया है। राज्य में मौसम के हालात को देखते हुए एचपी ट्रैफिक, टूरिस्ट और रेलवे पुलिस ने ट्वीट किया है और लिखा है कि "भारी बारिश और उसके बाद भूस्खलन और जलभराव के कारण शिमला-कालका हेरिटेज रेल ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही आज रद्द कर दी गई है।"

क्या दिखा है वीडियो में 

सोशल मीडिया पर जारी कई वीडियो में हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन की भयानक तस्वीरें देखने को मिली है। जारी एक वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक रोड पर कुछ मकान था और उसमें एक एटीएम भी था। ऐसे में बारिश के तेज बहाव के कारण मकान के साथ एटीएम भी बह गया है। यही नहीं मनाली में गुरुद्वारा मणिकरण साहिब के परिसर में भी पानी घुस गया है और भारी प्रभाव के कारण गुरुद्वारे का मुख्य द्वार भी डूब गया है। 

यही नहीं एक दूसरे वीडियो में यह देखने को मिला है कि मनाली के ब्यास नदी के तट पर खड़ी कई पर्यटकों की गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गई है। इसके अलावा भूस्खलन के कारण कई घर भी तबाह और बर्बाद होते दिख रहे है। 

बारिश और भूस्खलन से राज्य के कई इलाके प्रभावित

बता दें कि एक तरफ जहां भारी बारिश के कारण यातायात पर बुरा असर पड़ा है वहीं दूसरी और भूस्खलन के बाद मनाली-चंडीगढ़ हाईवे बंद होने की खबरें सामने आई है। यही नहीं शिमला जिले के कोटगढ़ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिसके परिणामस्वरूप एक घर ढह गया जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई है। 

पिछले 36 घंटों में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने राज्य भर में तेरह भूस्खलन और नौ अचानक बाढ़ की सूचना दी है। रात भर हुई भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में उफनती ब्यास नदी के किनारे भूस्खलन के कारण मंडी और कुल्लू के बीच चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। 

कालका-शिमला रेलवे मार्ग भी प्रभावित

मंडी जिले के पंडोह के पास भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे प्रभावित क्षेत्र में सैकड़ों वाहन फंस गए है। हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर भारी बारिश के कारण कोटी और सनवारा रेलवे स्टेशनों के बीच सुरंग नंबर 10 पर रेलवे ट्रैक भी बंद कर दिया गया है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशबाढ़वायरल वीडियोमनाली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी