लाइव न्यूज़ :

Congress 8th candidate list 2024: सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह, चौहान को टक्कर देंगे शर्मा, कुल 194 उम्मीदवार घोषित

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 27, 2024 10:52 PM

Congress 8th candidate list 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 14 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की जिसमें सबसे प्रमुख नाम मध्य प्रदेश के विदिशा से प्रताप भानु शर्मा और गुना से राव यादवेन्द्र सिंह का है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा और सीतापुर से नकुल दुबे को टिकट मिला है।शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है।

Congress 8th candidate list 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी। मध्य प्रदेश के गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा और सीतापुर से नकुल दुबे को टिकट मिला है। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की। पार्टी ने चौदह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें से चार तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से और तीन-तीन मध्य प्रदेश और झारखंड से हैं।

शर्मा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और यादवेंद्र सिंह केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देंगे। चौहान दो दशक बाद लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं तो सिंधिया भाजपा की तरफ से पहली बार गुना से लोकसभा उम्मीदवार हैं। इससे पहले वह गुना से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते थे, लेकिन चार साल पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

कांग्रेस की सूची में झारखंड से तीन, मध्य प्रदेश से तीन, तेलंगाना से चार और उत्तर प्रदेश से चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा, सीतापुर से नकुल दुबे, महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी और बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश के दामोह से तरवर सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने झारखंड के खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जयप्रकाश पटेल को उम्मीदवार बनाया है। जयप्रकाश पटेल पिछले दिनों भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

तेलंगाना के आदिलाबाद से सुगन कुमारी चेलीमाला, निजामाबाद से टी. जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु और भोंगीर से सी किरण कुमार रेड्डी को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 208 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने सात अलग-अलग सूची जारी करके कुल 194 उम्मीदवार घोषित किए थे।

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतगणना चार जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावमल्लिकार्जुन खड़गेज्योति रंधावा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी' से बनी है", असदुद्दीन ओवैसी का मोदी सरकार पर हमला

भारतLok Sabha Election 2024: बाप रे बाप!, TDP के पेम्मासामी के पास 5705 करोड़ रु की संपत्ति, जानें CM जगन की बहन शर्मिला के पास क्या?

भारतLok Sabha Elections 2024: "नवनीत राणा की जगह मैंने विवादित बयान दिया होता तो अब तक सलाखों के पीछे होता", वारिस पठान ने नवनीत के '15 सेकंड लगेंगे' वाले कथन पर कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: शिवसेना (यूबीटी) ‘छोटी’ पार्टी, शरद पवार की टिप्पणी पर उद्धव ठाकरे ने कहा- पहले से ही कांग्रेस जैसा सोच रखने वाले हो गए...

भारतSam Pitroda Controversy: "कांग्रेस ने देश को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने का पाप किया है, माफी मांगे जनता से", योगी आदित्यनाथ का सैम पित्रोदा की 'नस्लवादी' टिप्पणी पर हमला

भारत अधिक खबरें

भारतRatlam-Jhabua seat: 8 विधानसभा सीट, भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला, यहां जानें इतिहास और समीकरण, क्या है मतदाता आंकड़े

भारतAsaduddin Owaisi Navnit Rana: 'भारत के मुसलमान पाकिस्तानी हैं', नवनीत राणा के 15 सेकंड वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का जवाब

भारतAssam Board Class 12 Results: 12वीं के नतीजे जारी, शीर्ष पर रहा बक्सा जिला, शिक्षा मंत्री ने भी दी बधाई

भारतKarnataka SSLC Result 2024: रिजल्ट आउट, 73 फीसदी छात्र पास, ऐसे करें अपने-अपने रिजल्ट चेक

भारतLok Sabha Elections 2024: "करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं, आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं, आपका आदेश सिर माथे पे", आकाश आनंद ने मायावती द्वारा 'राजनीतिक उत्तराधिकारी' पद से हटाए जाने के बाद कहा