लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना (यूबीटी) ‘छोटी’ पार्टी, शरद पवार की टिप्पणी पर उद्धव ठाकरे ने कहा- पहले से ही कांग्रेस जैसा सोच रखने वाले हो गए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2024 13:08 IST

Lok Sabha Elections 2024: साक्षात्कार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि अगले कुछ वर्षों में, कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस के साथ अधिक निकटता से जुड़ेंगे या उसके साथ विलय के विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपवार साहब ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि कुछ छोटे क्षेत्रीय दलों का कांग्रेस में विलय हो सकता है। राकांपा (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार की टिप्पणियों से सहमत हैं।राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि किसी अन्य दल में विलय करने का सवाल ही नहीं है।

Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘‘छोटी’’ नहीं है जबकि उनके सहयोगी एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि किसी अन्य दल में विलय करने का सवाल ही नहीं है। एक अंग्रेजी दैनिक को दिए साक्षात्कार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि अगले कुछ वर्षों में, कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस के साथ अधिक निकटता से जुड़ेंगे या उसके साथ विलय के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। राउत ने कहा कि पवार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अपने दल के बारे में बात कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिन में, पवार की टिप्पणी को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि वह पहले से ही कांग्रेस जैसा सोच रखने वाले हो गए हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा कि इससे पता चलता है कि खुद पवार के लिए अपनी पार्टी को संभाल पाना कितना मुश्किल है।

पुणे जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिंदे और फडणवीस ऐसे बोल रहे हैं जैसे उन्होंने ‘भांग’ खा रखी हो। उन्होंने कहा, ‘‘पवार साहब ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि कुछ छोटे क्षेत्रीय दलों का कांग्रेस में विलय हो सकता है।

कृपया मुझे बताएं, क्या शिवसेना एक छोटी पार्टी है?’’ इस बीच, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि वह भविष्य में सबसे पुरानी पार्टी के साथ क्षेत्रीय दलों के संभावित विलय या करीबी जुड़ाव पर राकांपा (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार की टिप्पणियों से सहमत हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उद्धव ठाकरेशरद पवारमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र