लाइव न्यूज़ :

Sam Pitroda Controversy: "कांग्रेस ने देश को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने का पाप किया है, माफी मांगे जनता से", योगी आदित्यनाथ का सैम पित्रोदा की 'नस्लवादी' टिप्पणी पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 9, 2024 13:04 IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधता पर दिये विवादित बयान पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ये बेहद शर्मानक है और इस विवाद पर कांग्रेस देश से माफी मांगे।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने सैम पित्रोदा के बयान को बेहद शर्मानक बताया सीएम योगी ने कहा कि है कांग्रेस इस विवाद पर देश से माफी मांगेयोगी ने कहा कि कांग्रेस ही वो पार्टी है, जो 1947 में हुए विभाजन के लिए जिम्मेदार है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधता पर दिये विवादित बयान पर बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ये बेहद शर्मानक है और इस विवाद पर कांग्रेस देश से माफी मांगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया और 1947 के विभाजन के लिए भी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। सीएम योगी ने कहा, "सैम पित्रोदा कांग्रेस के 'बुद्धिदाता' हैं और वह पार्टी में 'फूट डालो और राज करो' की नीति को प्रदर्शित कर रहे हैं। कांग्रेस ही वो पार्टी है, जो 1947 में हुए विभाजन के लिए जिम्मेदार है। विभाजन के वक्त हुए क्रूरता और भयावहता के लिए जिम्मेदार है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "कांग्रेस ने आजादी के बाद देश को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने का पाप किया है। सैम पित्रोदा की टिप्पणी बेहद निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी को उन बातों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए, जो वह सैम पित्रोदा से कहलवा रही है।"

उत्तर प्रदेश के सीएम ने कांग्रेस की मानसिकता को खतरनाक बताते हुए आगे कहा, ''कांग्रेस जिस तरह से त्वचा के रंग के आधार पर देश के चार हिस्सों उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में बांटने की कोशिश कर रही है, वह कांग्रेस की खतरनाक मानसिकता को दर्शाता है। सैम पित्रोदा का बयान 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। इसलिए कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।''

मालूम हो कि बीते बुधवार को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बोलते हुए कहा कि दक्षिण भारत के लोग "अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं और पश्चिम के लोग अरब की तरह दिखते हैं और पूर्व के लोग चीनियों की तरह दिखते हैं।

पित्रोदा ने 'द स्टेट्समैन' को दिए एक साक्षात्कार में भारत में लोकतंत्र पर विचार करते हुए कहा, "हम 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं। जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम साथ मिलकर आयोजन कर सकते हैं। भारत जैसा विविधतापूर्ण देश, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, वहीं पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण में लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।"

 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सैम पित्रोदायोगी आदित्यनाथकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी