लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: "कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप छोटा राज्य हैं, खुद को सबके समान समझें", राहुल गांधी ने नागालैंड में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: January 16, 2024 1:55 PM

राहुल गांधी ने मंगलवार को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में कहा कि उनकी यात्रा इस बात को तय करने के लिए है कि भले ही लोग एक छोटे राज्य से हों, लेकिन उन्हें खुद को देश के अन्य बड़े राज्यों में रहने वाले लोगों के समान समझना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने नागालैंड की राजधानी कोहिमा में कहा कि आप खुद को छोटा राज्य न समझेंराहुल गांधी ने लोगों से कहा कि आप खुद को देश के अन्य बड़े राज्यों के समान समझेंभारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद लोगों के लिए समान राजनीतिक समाज बनाना है

कोहिमा: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने मंगलवार को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में कहा कि उनकी यात्रा इस बात को तय करने के लिए है कि भले ही लोग एक छोटे राज्य से हों, लेकिन उन्हें खुद को देश के अन्य बड़े राज्यों में रहने वाले लोगों के समान समझना चाहिए।

वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के तीसरे दिन नागालैंड के लोगों से कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एक छोटा राज्य से हैं। आपको देश के अन्य सभी लोगों के बराबर महसूस करना चाहिए। यही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विचार है। लोगों को न्याय देना, सभी के लिए समान राजनीतिक समाज बनाना और आर्थिक रूप से सभी को समान बनाना ही हमारा प्रयत्न है।''

राहुल गांधी ने यह बात कारण से कही क्योंकि साल 2011 की जनगणना के अनुसार नागालैंड का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है और राज्य में रहने वाले लोगों की जनसंख्या 19.79 लाख है। नागालैंड क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का चौथा सबसे छोटा राज्य है।

राहुल गांधी ने कोहिमा में लोगों को संबोधित कहते हुए कहा, "पिछले साल हमने देश की अलग-अलग संस्कृतियों, अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग भाषाओं को एक साथ लाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी और हमारा विचार पहले था कि हमें पूर्व से पश्चिम तक एक यात्रा करनी चाहिए।"

यात्रा से पहले राहुल गांधी ने मंगलवार की सुबह में कोहिमा में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। कांग्रेस द्वारा यह यात्रा सोमवार शाम कोहिमा में ही रोक दी गई थी।

वहीं एक्स पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नागालैंड में सड़क की खराब स्थितियों का हवाला देते हुए पीएम मोदी पर कटाक्ष किया।

उन्होंने एक्स पर कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा का तीसरा दिन जल्द ही कोहिमा के पास विश्वेमा से शुरू होगा। इस बीच कल रात के कैंपसाइट से NH29 के माध्यम से यात्रा के शुरुआती बिंदु तक जाना अपने आप में एक सजा है। जमीनी हकीकत प्रधानमंत्री के दावों से बहुत दूर है।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के राज्य को पार करने और सोमवार शाम को नागालैंड में प्रवेश करने के बाद मणिपुर के लोगों का आभार व्यक्त किया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर किये एक पोस्ट में में कहा कि वह मणिपुर के लोगों के लिए खड़े रहेंगे और लड़ते रहेंगे।

उन्होंने कहा, "मणिपुर के खूबसूरत लोगों को आपके द्वारा दिए गए प्यार और गर्मजोशी के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा और आपके लिए तब तक लड़ता रहूंगा जब तक आपको शांति और न्याय नहीं मिल जाता।"

एक्स पर किये एक अन्य पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि हमारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा भाजपा की विभाजन और उपेक्षा की राजनीति से घायल भारत की आत्मा पर एकता और प्रेम का मरहम है।

उन्होंने कहा, "आज मणिपुर पूरे देश की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। हमें उनकी आंखों के दर्द को मिटाकर आशा का दीपक जलाना है। हमारी यात्रा भाजपा की विभाजन की राजनीति से आहत भारत की आत्मा पर एकता और प्रेम का मरहम है।" हम साथ चलेंगे और साथ लड़ेंगे। जब तक हमें न्याय का अधिकार नहीं मिल जाता।''

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीनागालैंडBJPJairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: उनकी तू-तू मैं-मैं, हिंसा पीड़ित बचपन और हीटवेव का हाहाकार

भारतLok Sabha Elections 2024: "नरेंद्र मोदी बताएं पीएम केयर का पैसा कहां है, चुनावी बांड का पैसा किस बैंक में है?", ओवैसी का प्रधानमंत्री पर जबरदस्त हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस मानती है कि भारत आक्रमणकारियों की भूमि है, इसलिए पीएम मोदी 'कांग्रेस मुक्त भारत' की बात कहते हैं", तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा

भारतराहुल गांधी और प्रियंका गांधी को स्मृति ईरानी ने दी डिबेट करने की चुनौती, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

भारतLok Sabha Elections 2024: "नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर घबराहट में हैं, इसलिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं", अधीर रंजन चौधरी का प्रधानमंत्री पर हमला

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: जंगलों के लिए खतरा बनता जा रहा है रील बनाने का शौक

भारतब्लॉग: मणिपुर को समझाने नहीं, समझने की जरूरत

भारतइस्लाम निकाह के रहते लिव-इन रिलेशनशिप को मंजूरी नहीं देता है'- इलाहाबाद हाईकोर्ट

भारतAir India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन, 25 केबिन क्रू को किया बर्खास्त

भारतLok Sabha Elections 2024: "बारामती में सुनेत्रा पवार की जीत को लेकर आश्वस्त हूं", अजीत पवार ने 'बहन बनाम पत्नी' के चुनाव जंग में दिया बड़ा बयान