लाइव न्यूज़ :

बागपत जेल में विक्की सुन्हैड़ा ने दी थी मुन्ना बजरंगी को वेलकम पार्टी, अगली सुबह मारी गई 9 गोलियाँ

By भारती द्विवेदी | Updated: July 12, 2018 13:49 IST

सुनील राठी के पास वो पिस्टल टिफिन के जरिए जेल में पहुंचाया गया था। 

Open in App

नई दिल्ली, 12 जुलाई: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या गुत्थी परत दर परत खुलते जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी की हत्या एक फोन कॉन आने के बाद की है। हत्याकांड को अंजाम देने के पहले सुनील राठी के पास एक फोन आया थाा, जिसके बाद उसने मुन्ना बजरंगी पर गोलियों की बौछार कर दी। जिस पिस्टल से बजरंगी की हत्या हुई है वो पिस्टल भी सुनील का ही है। सुनील के पास वो पिस्टल टिफिन के जरिए जेल में पहुंचाया गया था। फोनकॉल की बात सामने आने के बाद इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या की साजिश रची गई थी। हत्याकांड के बाद सुनील राठी को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की प्लानिंग चल रही है। बागपत जेल में सुनील राठी का बहुत दबदबा है, जिसकी वजह से ये माना जा रहा है कि वो जांच को भी प्रभावित कर सकता है।

यूपीः बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या, कृष्‍णानंद हत्याकांड में होनी थी पेशी 

इन नेताओं पर मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने लगाए हत्या के आरोप,  बोली- सिर्फ मर्डर एरिया में cctv क्यों खराब?

बागपत के अब्दुलपुर स्थित जिला कारागार में बंद एक प्रत्यक्षदर्शी बंदी के मुताबिक,  लगभग नौ बजे जेल का मुख्य दरवाजे पर एंबुलेंस आई। एंबुलेंस में से डरा-सहमा हुआ मुन्ना बजरंगी नीचे उतरा। कई सुरक्षाकर्मी बजरंगी को तन्हाई बैरक की ओर ले गए। मुन्ना बजरंगी को देखकर विक्की सुन्हैड़ा और गले लगकर उसका स्वागत किया। मुन्ना बजरंगी के कहने पर विक्की को उसके साथ वाले बैरक में रखा गया था। देर रात सुनील में उनके साथ आकर बैठ गया। तीनों ने देर रात तक बातें की फिर सुनील अपने बैरक चला गया। सुबह पांच बजे जब सब चाय का इंतजार कर रहे थे, तभी मुन्ना और सुनील के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और उसने मुन्ना की हत्या कर दी।

पुलिस का खुलासा, कड़ी सुरक्षा के बीच बागपत जेल में ऐसे हुई मुन्ना डॉन बजरंगी की हत्या

9 जुलाई को उत्तर प्रदेश की बागपत जिला जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार (8 जुलाई) को ही मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से बागपत जेल ट्रांसफर किया गया था। ट्रांसफर के अगले दिन बागपत में रेलवे से जुड़े एक मामले में कोर्ट में सुनावई होनी थी। इसी वजह से  रविवार की रात 9 बजे ही मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था। हत्या के बाद एडीजी ने बताया, वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय गैंग का मुखिया की जेल में सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी की गाली-गलौच और हाथापाई हुई थी, जिसके बाद सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी को गोली मार दी। घटना के बाद बागपत जेल के जेलर और 2 वॉर्डन को भी निलंबित कर दिया गया है। हत्या की तफ्तीश के जारी है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुन्ना बजरंगीउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप