यूपीः बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या, कृष्णानंद हत्याकांड में होनी थी पेशी
By खबरीलाल जनार्दन | Published: July 9, 2018 08:33 AM2018-07-09T08:33:30+5:302018-07-10T08:19:33+5:30
डॉन मुन्ना बजरंगी को मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है।
बागपत, 9 जुलाईः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात कुछ लोगों ने जेल में घुसकर मुन्ना बजरंगी को गोली मार दी। मुन्ना बजरंगी मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है। वह कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में जेल बंद था। हाल ही में मामले में मुन्ना बजरंगी की पेशी होने वाली थी। लेकिन पेशी से पहले उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उल्लेखनीय है कि साल 2005 के मोहम्मदाबाद से तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी विधायक कृष्णानंद राय व उनके छह साथियों को सरेआम गोलियों से भून दिया गया था। बताया जाता है कि तब हमलावरों ने 6 एके-47 राइफलों से 400 से ज्यादा गोलियां चलाई थीं। पोस्टमार्टम के दौरान सातों के शरीर से कुल 67 गोलियां बरामद हुई थीं।
#Visuals from outside District Jail Baghpat where Gangster Munna Bajrangi has been shot dead pic.twitter.com/oCnT5xjfUH
— ANI UP (@ANINewsUP) July 9, 2018
Gangster Munna Bajrangi has been shot dead at District Jail Baghpat. More details awaited. pic.twitter.com/NBLZEeVKHP
— ANI UP (@ANINewsUP) July 9, 2018
इस मामले में मुख्तार अंसारी का नाम आता रहा है। घटना के सबसे महत्वपूर्ण गवाह शशिकांत राय की भी 2006 में रहस्यमई परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी के शूटरों अंगद राय व गोरा राय की पहचान की थी।
मंदाकिनी से लेकर अनिल कपूर तक, इन बॉलीवुड सितारों का रहा है अंडरवर्ल्ड से नाता
उल्लेखनीय है यूपी की योगी सरकार प्रदेश में गुंडाराज खत्म करने का खम ठोंकती है। सीएम योगी आदित्यानाथ कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि प्रदेश के गुंडे जेल की शरण ले रहे हैं। लेकिन यह हत्या उन दावों पर एक बड़ा सवाल है। क्योंकि मुन्ना बजरंगी एक बेहद संवेदनशील मामले में जेल में बंद था और कोर्ट में उसकी पेशी होने वाली थी। अगर वह कोर्ट तक पहुंचता तो कई दिग्गज चपेट में आते। लेकिन उससे पहले ही उसे जेल के अंदर घुसकर गोली मार दी गई।