लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई ने 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी की सड़क बना दर्ज किया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, नितिन गडकरी ने शेयर किया सर्टिफिकेट

By अनिल शर्मा | Published: June 08, 2022 1:50 PM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट में जानकारी दी है कि इस कार्य में एनएचआई के 800 कर्मचारियों और स्वतंत्र सलाहकारों की टीम सहित 720 कार्यकर्ता शामिल थे। सड़क निर्माण का यह कार्य 3 जून, 2022 को सुबह 7:27 बजे शुरू हुआ और 7 जून, 2022 को शाम 5:00 बजे पूरा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देएनएच-53 के अमरावती-अकोला हिस्से पर सिंगल लेन में 75-किलोमीटर सड़क निर्माण हुआ हैगडकरी ने सड़क और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सर्टिफिकेट की तस्वीरें शेयर की हैंसड़क निर्माण का यह कार्य  3 जून, 2022 को सुबह 7:27 बजे शुरू हुआ और 7 जून, 2022 को शाम 5:00 बजे पूरा हुआ

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क निर्माण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 105 घंटे 33 मिनट में सिंगल लेन सड़क निर्माण कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच-53 के अमरावती-अकोला हिस्से पर सिंगल लेन में 75-किलोमीटर की बिटुमिनस कंक्रीट सड़क का 105 घंटे 33 मिनट में निर्माण कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है। गडकरी ने सड़क और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सर्टिफिकेट की तस्वीरें शेयर की हैं।

गडकरी ने बताया कि यह 75 किमी सिंगल लेन निरंतर बिटुमिनस कंक्रीट रोड 2 लेन पक्की कंधे सड़क के 37.5 किमी के बराबर है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट में जानकारी दी है कि इस कार्य में एनएचआई के 800 कर्मचारियों और स्वतंत्र सलाहकारों की टीम सहित 720 कार्यकर्ता शामिल थे। सड़क निर्माण का यह कार्य  3 जून, 2022 को सुबह 7:27 बजे शुरू हुआ और 7 जून, 2022 को शाम 5:00 बजे पूरा हुआ।

बकौल नितिन गडकरी. काम 105 घंटे और 33 मिनट के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। अमरावती से अकोला खंड राष्ट्रीय राजमार्ग -53 का हिस्सा है और एक महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम गलियारा है। उन्होंने कहा, हमारे देश के खनिज समृद्ध क्षेत्र से गुजरते हुए यह खंड कोलकाता - रायपुर - नागपुर - अकोला - धुले - सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है। यह रिकॉर्ड पहले 27 फरवरी, 2019 को लोक निर्माण प्राधिकरण - ASHGHAL (कतर) द्वारा हासिल किया गया था। सड़क अल-खोर एक्सप्रेसवे का हिस्सा थी और इस कार्य को पूरा करने में 10 दिन लगे थे।

टॅग्स :नितिन गडकरीNHAIगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्सGuinness World Records
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजनाथ सिंह और नितिन गडकरी को लेकर बोले सुब्रमण्यम स्वामी- "दोनों खुलकर बोलते हैं, लेकिन..."

भारतMaharashtra Lok Sabha Election: बेहोश हुए नितिन गडकरी, वीडियो आई सामने, यवतमाल में रैली को संबोधित कर रहे थे

भारतMaharashtra Lok Sabha Elections 2024: शाम 5 बजे तक 5 सीटों पर 54.85% मतदान, नागपुर में 47.91 फीसदी पड़े वोट

भारतLok Sabha Election 2024: दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ने डाला वोट, देखें वीडियो

भारतNagpur Lok Sabha seat: जीत को ले कर आश्वस्त नजर आए भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी, कांग्रेस से विकास ठाकरे से मिल रही है चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतAsaduddin Owaisi Navnit Rana: 'भारत के मुसलमान पाकिस्तानी हैं', नवनीत राणा के 15 सेकंड वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का जवाब

भारतAssam Board Class 12 Results: 12वीं के नतीजे जारी, शीर्ष पर रहा बक्सा जिला, शिक्षा मंत्री ने भी दी बधाई

भारतLok Sabha Elections 2024: "नवनीत राणा की जगह मैंने विवादित बयान दिया होता तो अब तक सलाखों के पीछे होता", वारिस पठान ने नवनीत के '15 सेकंड लगेंगे' वाले पर कथन पर कहा

भारतKarnataka SSLC Result 2024: रिजल्ट आउट, 73 फीसदी छात्र पास, ऐसे करें अपने-अपने रिजल्ट चेक

भारतLok Sabha Elections 2024: "करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं, आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं, आपका आदेश सिर माथे पे", आकाश आनंद ने मायावती द्वारा 'राजनीतिक उत्तराधिकारी' पद से हटाए जाने के बाद कहा