लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बस्तर के जंगलों में मिला दुर्लभ जीव, रखता है इंसानों जैसी सोच, शेर-हाईना से लड़ने में सक्षम

By आजाद खान | Published: August 18, 2022 8:19 AM

वन विभाग की माने तो हमी बेजर बेहद खूंखार, निडर, बुद्धिमान और चालाक जीव माना जाता है। यही कारण है कि इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘मोस्ट फियरलेस क्रीचर‘ के तौर पर दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ कांकेर जिले के जंगलों में एक दुर्लभ जीव मिला है। वन विभाग ने इस दुर्लभ जीव का नाम हनी बेजर बताया है। इस जीव में इंसानों जैसी सोच होती है और यह बेहद खूंखार भी होता है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दुर्लभ प्रजाति के जीव के मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस तरीके के जीव आम तौर पर यहां नहीं पाए जाते है। इंसानों जैसी सोच रखने वाले यह जीव काफी शातिर और निडर माने जाते है। 

जब ग्रामीणों ने इस जीव को देखा तो वह भी हैरान रह गए थे। इसके बाद उन लोगों ने वन विभाग के लोगों को इसकी जानकारी दी और वे इस जीव को अपने यहां ले गए। 

क्या है यह जीव

वन विभाग के अनुसार, इस जीव का नाम हनी बेजर है। यह जीव बेहद खूंखार, निडर, बुद्धिमान और चालाक माना जाता है। यही कारण है कि इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘मोस्ट फियरलेस क्रीचर‘ के तौर पर दर्ज किया गया है। 

विभाग ने बताया कि यह जीव दुनिया के संरक्षित जीवों में से एक है और इसे सबसे निर्भीक जानवर भी माना जाता है। बताया जाता है कि इसमें शेर और हाईना जैसे बड़े जानवरों से लड़ने की क्षमता भी होती है। 

ऐसे पकड़ा गया खूंखार हनी बेजर

हनी बेजर को कोटलभट्ठी गांव के निवासियों ने पहले देखा था और फिर वे उसे पकड़ कर कैद कर दिए थे। इसके बाद उन लोगों ने इस जीव के बारे में वन विभाग को जानकारी दी थी। खबर मिलने के बाद जैसे ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि यह एक खतरनाक जीव- हनी बेजर है। 

गांव वालों को इसकी जानकारी नहीं थी कि यह जीव कितना खूंखार है और यह उनके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता था। वे लोग इसे किसी जंगली जानवर समझकर पकड़ लिए थे। 

यह जीव विलुप्त वन्यजीवों में से एक है

वन विभाग के अनुसार, हनी बेजर एक विलुप्त वन्यजीवों में से एक है। अकसर इस जीव का शिकार खाल, फर और कॉस्मेटिक के लिए किया जाता है। 

बताया जा रहा है कि यह जीव मस्टेलिडाए कुल और मेलिवोरा प्रजाति का है। डेढ़ दशक से इस जीव की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, इस कारण इसे विलुप्त वन्यजीवों के श्रेणी में रखा गया है। 

 

 

 

टॅग्स :अजब गजबछत्तीसगढ़Bastarगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टFamily Murder In korba: जयराम रजक, पत्नी सुजाता रजक और पुत्री जयसीका की धारदार हथियार से हत्या, ठेकेदारी का काम करता था शख्स

भारतLive-in Relationship: भारतीय संस्कृति के लिए कलंक ‘लिव इन रिलेशनशिप’, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने मुस्लिम पिता-हिंदू माता से जन्मे बच्चे का संरक्षण अधिकार बाप को नहीं

क्राइम अलर्टDurg Crime Case: तालाब पर पहुंचा, कुछ मंत्र पढ़ने के बाद चाकू से अपनी जीभ काटी, पत्थर के करीब रखा, 33 वर्षीय राजेश्वर निषाद अस्पताल में भर्ती!

क्राइम अलर्टRajnandgaon sister murder brother: मोबाइल को लेकर डांटा, 14 वर्षीय बहन ने 18 साल के बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, जुर्म छुपाने के लिए स्नान कर खून को साफ किया

क्राइम अलर्टनाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ करने पर मां को आया गुस्सा, आरोपी की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव, ऐसे सुलझी मर्डर मिस्ट्री

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेViral Video: सीट को लेकर फ्लाइट में मचा घमासान, आपस में भिड़े दो यात्री; सुलह कराने में क्रू मेंबर्स के छूटे पसीने

ज़रा हटकेWatch: हैदराबाद में बारिश ने ली फल विक्रेता की जान, पानी से भरी सड़क पर करंट लगने से मौत; दर्दनाक वीडियो वायरल

ज़रा हटकेViral Video: रनवे पर घिसटता रह कार्गो प्लेन, नहीं खुला फ्रंट लैंडिंग गियर, कैमरे में कैद हुआ भयानक वीडियो, देखिए

ज़रा हटकेWatch: लग्जीरियस फोर्ड मस्टैंग कार में दिखीं दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल', स्वैग देख सोशल मीडिया यूजर्स के उड़े होश

ज़रा हटकेViral Video: नोएडा की सोसायटी लिफ्ट में पालतू कुत्ते का हमला, बच्ची पर किया हमला, रो-रोकर मासूम को बुरा हाल