लाइव न्यूज़ :

Mukhtar Ansari Funeral: मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, गाजीपुर में सख्त पहरा

By अंजली चौहान | Updated: March 30, 2024 11:00 IST

Mukhtar Ansari Funeral: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का पार्थिव शरीर, जिनकी 28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई, अंतिम संस्कार के लिए उनके निवास स्थान गाजीपुर लाया गया।

Open in App

Mukhtar Ansari Funeral: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का शव पुलिस सुरक्षा के बीच गाजीपुर पहुंच गया है। जिसके बाद अंसारी के जनाजे में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया को दफनाए जाने का काम  किया जा रहा है। 

28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने के कारण माफिया मुख्तार की मौत हो गई थी। गाजीपुर में अंसारी के आवास पर उसका शव पहुंचने के बाद आज उन्हें दफनाया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरने वाले 400 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शव ले जाने वाली एम्बुलेंस के साथ पुलिस वाहन भी थे।

गाजीपुर में शव शुक्रवार देर रात पहुंचने के बाद मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा, "हमें कुछ देरी के बाद शव मिला, इसलिए अंतिम संस्कार आज रात नहीं किया जा सकता। यह कल सुबह किया जाएगा। मैं सभी से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करता हूं।"

इससे पहले दिन में बांदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर ले जाया गया। बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के बाद शाम 5.45 बजे गैंगस्टर का शव लेकर 26 गाड़ियों का काफिला गाजीपुर के लिए रवाना हुआ।

पुलिस ने कहा कि अंसारी के परिवार के दो वाहनों के साथ-साथ एम्बुलेंस के साथ 24 पुलिस वाहन काफिले में हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव ले जाने वाली एम्बुलेंस के अंदर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी की पत्नी और उनके दो चचेरे भाई मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के काली बाग स्थित पारिवारिक कब्रिस्तान में कब्र खोदी गई है।

सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार से पहले उनके गाजीपुर स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

समाजवादी पार्टी के विधायक और मुख्तार अंसारी के भतीजे मोहम्मद सुहैब अंसारी ने लोगों से मर्यादा बनाए रखने का आग्रह किया और कहा कि सभी को उनके अंतिम दर्शन का मौका मिलेगा। 

उन्होंने कहा, "अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। सभी को उन्हें देखने का मौका मिलेगा। मैं यहां मौजूद सभी लोगों से शिष्टाचार बनाए रखने का अनुरोध करता हूं..."

एसपी गाजीपुर ने कहा कि अनुष्ठान सुबह 10 बजे किया जाएगा और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने कहा, "अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे रीति-रिवाज के अनुसार किया जाएगा। शव अभी उनके घर पर रखा गया है। पर्याप्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं।" इस बीच मऊ समेत आसपास के जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को अंसारी परिवार के आवास से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित काली बाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि अंसारी के माता-पिता की कब्रें उसी कब्रिस्तान में हैं।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशगाजीपुरGhazipurGhazipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज