लाइव न्यूज़ :

मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग 20 नवंबर से बंद, अगले साल मई के आसपास फिर से खुलेगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 20, 2023 15:29 IST

Open in App
ठळक मुद्दे पहाड़ों पर बर्फबारी भी शुरू हो गई हैमनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग 20 नवंबर से बंद कर दिया गया हैराजमार्ग अगले साल मई के आसपास फिर से खुल जाएगा

कुल्लू: सर्दी ने अब धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी शुरू हो गई है। मौजूदा ठंडे मौसम की स्थिति और इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग 20 नवंबर से बंद कर दिया गया है। 

लाहौल-स्पीति और लद्दाख प्रशासन के आदेश के अनुसार  दारचा-सरचू, दारचा-शिंकू ला और ग्राम्फू-काजा सड़कें सोमवार से बंद हो जाएंगी। लगभग 6 महीने के अंतराल के बाद राजमार्ग अगले साल मई के आसपास फिर से खुल जाएगा। इस दौरान बर्फ पिघलनी शुरू हो जाती है। 

लाहौल प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों और इस मार्ग पर यात्रा करने वालों के खिलाफ 20 नवंबर से अगले साल सड़क फिर से खुलने तक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि हालांकि इन दिनों मौसम साफ है, लेकिन घटते तापमान के कारण सड़कों पर बर्फ जम गई है। उन्होंने कहा कि ड़कों पर बर्फ जम गई है जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय के रूप में आदेश जारी किए गए हैं।

हालांकि अधिकारियों ने कहा कि जब तक मौसम ठीक रहेगा वाहनों को मनाली से दारचा तक जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं एक अलग आदेश में, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों के फंसने का काफी खतरा है।  मौजूदा ठंडे मौसम की स्थिति और सड़कों पर बर्फ जमने की रिपोर्टों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है लेह-मनाली सड़क को बंद करना होगा क्योंकि इससे यात्रा बाधित होने और वाहनों के फंसने का खतरा है।

आदेश में कहा गया है कि 20 नवंबर से उप्शी पुलिस चेक पोस्ट, लेह से दारचा की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लद्दाख प्रशासन ने स्थानीय पुलिस विभाग से आदेशों को सख्ती से लागू करने को कहा और पर्यटकों को असुविधा से बचने के लिए यात्रा से बचने की सलाह दी।

बता दें कि मनाली लेह राजमार्ग उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश के मनाली और लद्दाख़ के लेह को जोड़ने वाला राजमार्ग है। यह साल में केवल चार-पांच महीनों के लिए ही खुला रहता है। मनाली लेह मार्ग की औसत ऊंचाई 4000 मीटर (13000 फीट) है और सबसे अधिक ऊंचाई तंगलंगला दर्रे पर 5328 मीटर (17480 फीट) है। यह पूरा मार्ग पर्वतीय भूभाग में स्थित है।

टॅग्स :मनालीलद्दाखहिमाचल प्रदेशBorder Roads Organization
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र