लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: क्या मनोज तिवारी बचा पाएंगे बीजेपी की साख, जानिए उत्तरी-पूर्वी दिल्ली का राजनीतिक समीकरण

By स्वाति सिंह | Published: March 19, 2019 3:57 PM

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर छठे चरण यानी 12 मई 2019 को मतदान होना है। वर्तमान में इस सीट से मनोज तिवारी सांसद हैं।

Open in App

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राजधानी दिल्ली के 7 लोकसभा सीटों में से एक है। 2002 में गठित परिसीमन आयोग की अनुशंसा पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट 2008 में अस्तित्व में आया। इस सीट पर 2019 का चुनाव का दिलचस्प होने जा रहा है। फिलहाल इस सीट पर बीजेपी का कब्ज़ा है। इस बार बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आम आदमी पार्टी ने दिलीप पांडे के नाम की घोषणा कर दी है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का परिचय

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट में शामिल 10 विधानसभा क्षेत्रों में बुराड़ी, रोहताश नगर, बाबरपुर, तिमारपुर, सीलमपुर, गोकलपुर, सीमापुरी, घोंडा, मुस्तफाबाद और करावल नगर शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा 2009 में जारी आंकड़े बताते हैं कि नई दिल्ली लोकसभा सीट में कुल 1,677,058 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष  931,142 और महिला 745,916  है। यहां की कुल आबादी 2,241,624 है।

लोकसभा चुनाव 2014 का रिपोर्ट 

2014 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी को जीत हासिल हुई थी। उन्हें 596125 वोट मिले थे। जबकि, आप पार्टी के आनंद कुमार को 452041 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस जयप्रकाश अग्रवाल महज 2,14,792 वोट मिले थे।

2009 लोकसभा चुनाव उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल विजयी हुए थे। जयप्रकाश अग्रवाल  को 295948 वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी के बैंकुठ लाल शर्मा 295948 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर रहे। जबकि बीएसपी के हाजी दिलशाद महज 44111 के साथ तीसरे पायदान पर रहे।

वर्तमान सांसद मनोज तिवारी का राजनीतिक सफर

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद बीजेपी के मनोज तिवारी हैं। 1 फरवरी 1971 को जन्मे मनोज तिवारी ने एमपीएड (फिजिकल एजुकेशन) की डिग्री हासिल की हुई हैवह भोजपुरी फिल्मों के जाने माने गायक और फिल्म अभिनेता हैं। साल 2009 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर यूपी के गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था हालाकि उसमें वह हार गए थे। इसके बाद वह अन्ना आदोलन से जुड़े लेकिन बाद में अरविंद केजरीवाल से भी अलग हो गए।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के अंतर्गत आने वाले सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मुद्दे की बात करें तो इसमें अवैध अतिक्रमण, ट्रैफिक, पार्किंग, गंदगी और जल भराव जैसी कई समस्याएं हैं। मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (MPLADS) के आकड़ों के मुताबिक जनवरी 2019 तक बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपने सांसद क्षेत्र के विकास पर 18.28 करोड़ रुपए में से 13.07 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

नई दिल्ली लोकसभा सीट के लिए 12 मई को मतदान

चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा का चुनाव सात चरण में, 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराने का फैसला किया है। सातों चरण के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। राजधानी दिल्ली में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीटमनोज तिवारीदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNarendra Modi In Jamnagar: 'मैं देशवासियों को जगाना चाहता हूं, वो खतरे की तरफ ले जा रहे हैं', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

भारतAmethi-Rae Bareli Lok Sabha Seat 2024: ईरानी और दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ कांग्रेस से कौन!, क्या राहुल- प्रियंका गांधी लड़ेंगे चुनाव

भारतRae Bareli Lok Sabha Seat: 'सोने के चम्मच से चांदी की थाली में खाना नहीं खाया है', बीजेपी से टिकट मिलने पर बोले दिनेश प्रताप सिंह

भारतVIDEO: कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा का रोते हुए वीडियो वायरल, पार्टी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा- कौशल्या मां के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं

भारतब्लॉग: गृह मंत्री अमित शाह डीप फेक वीडियो मामले में झारखंड कांग्रेस के अकाउंट पर लगी रोक

भारत अधिक खबरें

भारतBengaluru Traffic Alert: मेट्रो निर्माण कार्य के मद्देनजर 20 दिनों के लिए बेंगलुरु ट्रैफिक अलर्ट जारी

भारतकोविशील्ड के दुष्प्रभावों पर बहस के बीच भारत बायोटेक ने जारी किया बयान, कहा- "कोवैक्सीन को पहले सुरक्षा.."

भारतFact Check: लोकसभा चुनाव में कई खबर फर्जी!, बंगाल में बांटी जा रही हैं नकली उंगलियां?, आखिर क्या है सच्चाई

भारतLok Sabha Election 2024: कौन हैं करण भूषण सिंह, जिन्हें BJP ने कैसरगंज से बनाया उम्मीदवार, जानें

भारत‘जाओ फांसी लगा लो’ कहने मात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने की श्रेणी में नहीं रख सकते, कर्नाटक उच्च न्यायालय का फैसला, जानें कहानी