लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav: परिवारवाद को लेकर जारी हमलों के बीच, तेजस्वी यादव ने दिग्गज नेताओं का गिनाया परिवार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2024 15:56 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। एक ओर जहां पीएम मोदी सहित पूरा एनडीए राजद परिवार पर हमलावर है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी सहित पूरा एनडीए राजद परिवार पर हमलावर हैनीतीश के बयान पर बोले तेजस्वी, हम तो उनके बेटे के रूप में खड़े रहे हैं और उन्होंने कई बार कहा है कि यह तो बेटा है मेरातेजस्वी ने कहा कि हकीकत यह है कि वरना तो बोलना चाहते हैं नहीं बोल रहे हैं बल्कि उनसे कोई बुलवा रहा है

Tejashwi Yadav: लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। एक ओर जहां पीएम मोदी सहित पूरा एनडीए राजद परिवार पर हमलावर है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एनडीए पर पलटवार कर रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लालू परिवार पर हमला किए जाने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी हमारे अभिभावक हैं। हमारे पिता तुल्य हैं। उनके लिए हमेशा से सामान्य हैं। हम तो उनके बेटे के रूप में खड़े रहे हैं और उन्होंने कई बार कहा है कि यह तो बेटा है मेरा।

तेजस्वी ने कहा कि हकीकत यह है कि वरना तो बोलना चाहते हैं नहीं बोल रहे हैं बल्कि उनसे कोई बुलवा रहा है। लेकिन मेरे परिवार पर बोलने से पहले यह जानना चाहिए कि जिन्होंने इस देश का संविधान लिखा था, वह 14 भाई बहन थे। बाबा साहब खुद 14 वें नंबर पर थे। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने भाजपा के नेता सहित कई लोगों के परिवारजनों की संख्या बताई।

उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जी, वह भी 14 भाई बहन थे और खुद वह आठवें नंबर पर थे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पांच भाई बहन हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 7 भाई बहन थे। पीएम नरेंद्र मोदी 6 भाई बहन हैं। गृह मंत्री अमित शाह सात भाई बहन हैं और वह खुद सातवें नंबर पर हैं। रविशंकर जी पटना वाले 7 भाई -बहन हैं। तेजस्वी ने कहा कि राष्ट्रगान लिखने वाले रवीन्द्रनाथ टैगोर जी 7 भाई बहन थे। वीवी गिरी जी के 14 बच्चे थे, उसके बाद देवगौड़ा जी के छह बच्चे थे, नरसिम्हा राव जी के आठ बच्चे थे तो मुख्यमंत्री साहब से जो लोग बुलावा रहे हैं पहले उनको यह सब देख लेना चाहिए था।

यह कोई मुद्दा नहीं है और बात मुद्दे की होनी चाहिए थी न बिहार के विकास की बात होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी से हाथ जोड़कर अपील करते हैं कि वह नफरत की राजनीति को छोड़ मुद्दे की बात करें। हम तो यहीं बार बार कह रहे हैं कि पीएम मुद्दे की बात करें।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवजेडीयूनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो