लाइव न्यूज़ :

Agusta Westland: अगस्ता मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी ने बताया- कैसे दी गई रिश्वत

By अनुराग आनंद | Updated: November 18, 2020 13:01 IST

राजीव सक्सेना ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह इस डील के दौरान पैसा का एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देइस संबंध में जांच के दौरान 1000 से अधिक पन्नों में सक्सेना का बयान दर्ज किया गया है।जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि सीए सक्सेना मुख्य तौर पर इस डील में सुषेन मोहम गुप्ता, रतुल पुरी और गौतम खेतान के लिए चीजों को मैनेज कर रहा था।

नई दिल्ली: वीवीआईपी हेलिकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड स्कैंडल मामले के मुख्य आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव सक्सेना ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने अगस्ता मामले में बड़ा खुलासा किया है। सीए राजीव सक्सेना ने इस डील से जुड़े सभी अहम लेनदेन के बारे में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष जानकारी दी है।

राजीव सक्सेना ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह इस डील के दौरान पैसा का एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुआ। सक्सेना ने यह भी बताया कि सुषेन मोहन गुप्ता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे रतुल पुरी भी इस डील में शामिल थे।

इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो मुख्य आरोपी सीए राजीव सक्सेना फिलहाल जमानत पर है। सक्सेना को जनवरी 2019 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और ईडी ने उससे पूछताछ की थी। ईडी सक्सेना की 385 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है। इस मामले में ईडी ने अब सक्सेना का अप्रूवर स्टेटस खत्म करने के लिए अपील दायर की है।

इस संबंध में जांच के दौरान 1000 से अधिक पन्नों में सक्सेना का बयान दर्ज किया गया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि सीए सक्सेना मुख्य तौर पर इस डील में सुषेन मोहम गुप्ता, रतुल पुरी और गौतम खेतान जैसे डिफेंस डीलर के लिए चीजों को मैनेज कर रहा था। 

अब तक की जानकारी में यह भी साफ हो गया है कि सीए सक्सेना की 4 कंपनियों को बिचौलिया क्रिश्चन माइकल की कंपनी ग्लोबल सर्विसेज से करीब एक करोड़ डॉलर की राशि मिली।

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलाप्रवर्तन निदेशालयइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो