लाइव न्यूज़ :

Bengaluru: 4 माह में सड़क दुर्घटना से 310 लोगों की हुई मौत, ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

By धीरज मिश्रा | Published: May 09, 2024 4:33 PM

Bengaluru: बेंगलुरु की सड़कों पर बीते चार महीने में सड़क दुर्घटना में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देचार महीने में सड़क दुर्घटना में 300 से अधिक लोगों की मौत इस वर्ष रिपोर्ट की गई दुर्घटनाओं की कुल संख्या 1633 हैसड़क दुर्घटना में 1376 लोग घायल हुए

Bengaluru: बेंगलुरु की सड़कों पर बीते चार महीने में सड़क दुर्घटना में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा दिए आंकड़ों के अनुसार, 2024 के पहले चार महीनों में बेंगलुरु की सड़कों पर 310 लोगों की मौत हो गई। इस वर्ष रिपोर्ट की गई दुर्घटनाओं की कुल संख्या 1,633 है, जिसमें 310 व्यक्तियों ने अपनी जान गंवाई और 1,376 घायल हुए। बेंगलुरु मिरर की खबर के अनुसार, यह आंकड़े शहर की दुर्घटना मृत्यु दर में चिंताजनक वृद्धि का संकेत देता है।

इस डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि उत्तर और दक्षिण इलाके में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिले। दक्षिण डिवीजन में, 400 दुर्घटनाओं में 69 मौतें हुईं और 337 घायल हुए। उत्तरी डिवीजन में 495 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 119 मौतें हुईं और 420 घायल हुए। वेस्ट डिवीजन में 423 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 57 लोगों की जान चली गई और 369 घायल हो गए। पूर्वी डिवीजन में 315 दुर्घटनाओं में 65 मौतें हुईं और 250 घायल हुए।

हाल में इस घटना पर गौर कीजिए

रेवा विश्वविद्यालय के पास हाल ही में एक दुर्घटना हुई। यहां एक स्थानीय कॉलेज के 24 वर्षीय बीबीए छात्र ने सोमवार रात लगभग 9:15 बजे बेलहल्ली पुल के पास अपनी स्पोर्ट्स बाइक से नियंत्रण खो दिया। सूत्रों के अनुसार, सवार जुबैर की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि पीछे की सीट पर सवार, उसके कॉलेज के जूनियर 21 वर्षीय रंजीत सी को चेहरे पर चोटें आईं और वर्तमान में उसका चिकित्सा उपचार चल रहा।

सड़क दुर्घटना को कैसे रोकें

सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त इन बातों का ध्यान रखा जा सकता है। जिससे सड़क दुर्घटना से बचाव किया जा सकता है। जैसे कि नींद में गाड़ी ना चलाएं। गति पर हो नियंत्रण होना चाहिए। ट्रैफिक लाइट्स का रखें ध्यान। गाड़ी के टायर का रखें ख़्याल। ब्रेक्स सही से काम कर रहे हैं या नहीं चेक करें। नशे में ड्राइविंग ना करें। मोबाइल का ज़्यादा इस्तेमाल ना करें। टेक ओवर करते समय सतर्क रहें।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुसड़क दुर्घटनारोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेLiquid Nitrogen Paan: 'मैंने पान खाया, थोड़ी देर बाद दर्द होने लगा, मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ', 12 साल की लड़की डॉक्टर से बोली

क्राइम अलर्टBengaluru Police: 17 'एक्स्टसी' गोलियां, कोकीन बरामद, फार्महाउस पर 'रेव पार्टी', आंध्र प्रदेश और बेंगलुरु के 100 से अधिक लोग, 25 से अधिक युवतियां, डीजे, मॉडल, अभिनेता मौजूद

ज़रा हटकेViral Video: महिला को गोद में बैठाकर बाइक चला रहा था युवक, स्टंट मारना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें

क्राइम अलर्टKarnataka: भाजपा विधायक अवैध खनन मामले में पुलिस को दे रहे थे 'धमकी', केस हुआ दर्ज

ज़रा हटकेWatch: कार चला रहे बिल्डर के बेटे ने 2 लोगों को मारी टक्कर, लोगों का फूटा गुस्सा ; कर दी जमकर धुनाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टKerala News: नहर के किनारे शराबी कर रहा था हुड़दंग, अजगर को पकड़ कर गर्दन में लपेटा, फन पर फेर रहा था हाथ, मुसीबत में फंसा

क्राइम अलर्टलोगों पर बलात्कार का फर्जी केस कर के पैसे वसूलती थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

क्राइम अलर्टBhilwara POCSO Court: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर जिंदा ही भट्टी में जलाया, कोर्ट ने कालू और कान्हा को मृत्युदंड की सजा सुनाई, कंगन और हड्डियां से पहचान हुई थी...

क्राइम अलर्टBijnor Crushing Murder: पति के परिजन ने पत्नी के 65 वर्षीय पिता को कार से कुचलकर हत्या कर फरार, 10 वर्ष से चल रहा था विवाद, ऐसे तड़पाकर मारा

क्राइम अलर्टBalrampur Dead Body Police: नदी के किनारे पेड़ पर 15 वर्षीय लड़की और 17 वर्षीय लड़के का शव लटका मिला, रिश्ते से नाराज थे परिजन, सुसाइड नोट का क्या...