लाइव न्यूज़ :

Calcutta High Court: 'महिलाओं को 'स्वीटी' या 'बेबी' बोलना यौन टिप्पणी नहीं', कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 9, 2024 17:41 IST

Calcutta High Court: कार्यस्थल पर महिलाओं को स्वीटी या बेबी बोलना यौन टिप्पणी नहीं है और यह हमेशा गलत भी नहीं होता है।

Open in App
ठळक मुद्देकलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा, स्वीटी, बेबी कहना हर बार गलत नहीं होता हैमहिला ने आरोप लगाया, सीनियर अधिकारी यौन टिप्पणी करते हैंसीनियर अधिकारी ने अपने पक्ष में कहा, यौन संकेतों के रूप में इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया

Calcutta High Court: कार्यस्थल पर महिलाओं को स्वीटी या बेबी बोलना यौन टिप्पणी नहीं है और यह हमेशा गलत भी नहीं होता है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक फैसले के दौरान यह टिप्पणी की है। दरअसल, इंडियन कोस्ट गार्ड की महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसका सीनियर उसे बार-बार 'स्वीटी' और 'बेबी' कहता है और ये यौन उत्पीड़न है। हालांकि, जिस पर महिला ने आरोप लगाया था, उसका कहना था कि उन्होंने इन शब्दों का कभी भी सेक्सुअल इंटेंशन से इस्तेमाल नहीं किया।

जब महिला ने कहा कि वो असहजत महसूस करती है, तब से उसने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में यह शब्द महिलाओं के नाम भी होते हैं और काफी प्रचलित हैं। इन शब्दों का इस्तेमाल सेक्सुअल इंटेंशन को उजागर नहीं करता है। वहीं, कोर्ट ने इसी फैसले में यह चेतावनी भी दी कि जहां महिलाएं काम करती हैं, यानि की उनके कार्यस्थल पर अगर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम का दुरुपयोग किया जाता है तो यह महिलाओं के लिए अधिक समस्या पैदा कर सकता है। कोर्ट यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रहे थे, इसी दौरान यह टिप्पणी की गई। इ 

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

इंडियन कोस्ट गार्ड की एक महिला ने कहा था कि उसके कार्यस्थल पर उसके सीनियर अधिकारी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान स्वीट, बेबी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, महिला के वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा अपने पक्ष में कहा गया कि उनके द्वारा कभी भी यौन संकेतों के रूप में इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। 

आईसीसी ने शब्दों को अनुचित माना था

कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपने फैसले के दौरान कहा कि आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) द्वारा ऐसे शब्दों के उपयोग को अनुचित माना गया था। लेकिन यह भी कहा कि इन शब्दों को सेक्सुअल सेंटीमेंट से जोड़ने की आवश्यकता नहीं है।

टॅग्स :Calcutta High Courtनारी सुरक्षाकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

क्राइम अलर्टHoneymoon Murder Case: एक छोटी सी गलती और बदल गया राजा हत्याकांड का पूरा सच? जानें कैसे सोनम को 11 महीने बाद मिली जमानत

भारतMaharashtra: सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालना पड़ा भारी, मंत्री नितेश राणे को कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा; जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?