लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: CBSE ने की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा, कोरोना वायरस से बचने की भी दी सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2020 11:36 AM

दिल्ली हिंसा के चलते उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कई छात्र परीक्षा देने में असमर्थ थे. इसके अलावा दिल्ली में कोरोना वायरस के केस चलते सीबीएसई ने छात्रों को फेस मास्क और सेनिटाइजर लेने आने के लिए कहा है.

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने छात्रों को विशेष सलाह देते हुए कहा है कि परीक्षा सेंटर पर फेस मास्क पहनकर ही आएं और साथ में सेनेटाइजर भी रखेंकोरोना वायरस के चलते दिल्ली के प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद हैं.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिल्ली हिंसा के प्रभावित हुए छात्रों के लिए नया एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा में उत्तर-पूर्वी दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। इस हिंसा के चलते उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 25 फरवरी एक महीने के लिए धारा-144 लागू किया था। इस हिंसा के चलते सीबीएसई को कई हिंसा प्रभावित जगहों पर परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी।

सीबीएसई ने दिल्ली के स्कूलों को यह निर्देश दिए ते कि वह ऐसे बच्चों की लिस्ट और रिकॉर्ड तैयार करें जिनकी परीक्षा हिंसा के चलते छूट गई थी। सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड और 10वीं बोर्ड दोनों की नई तिथियां जारी की है। सीबीएसई ने इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। हिंसा प्रभावित क्षेत्र में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 31 मार्च से शुरू होंगी और 14 अप्रैल को खत्म होंगी। वहीं दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 21 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च को खत्म होंगी। 

दिल्ली हिंसा के चलते ही सीबीएसई ने कुछ क्षेत्रों में 29 फरवरी तक परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। इसके बाद दो मार्च से निर्धारित परीक्षाएं शुरू हुई। हालांकि कुछ जगहों पर सभी परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके। सीबीएसई के नए कार्यक्रम के तहत 12वीं फिजिक्स का पेपर 31 मार्च को होगा। 

12वीं पेपर                                    नई तारीखइंग्लिश इलेक्टिव व कोर                 1 अप्रैल         केमिस्ट्री                                     4 अप्रैल         संस्कृत इलेक्विट                          7 अप्रैलइतिहास                                      9 अप्रैलअकाउंटेंसी                                  11 अप्रैलपाॉलिटिकल साइंस                       14 अप्रैल

10वीं बोर्ड की परीक्षा    

इंग्लिश               21 मार्चसाइंस               24 मार्चसंस्कृत              27 मार्चहिन्दी                 30 मार्च       

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इनदिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टउत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीटनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE Results 2024: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे अपने रिजल्ट, यहां मिलेगी मार्कशीट, पढ़ें पूरा अपडेट

भारतCBSE Results 2024: हो जाएं तैयार, 10-12वीं परीक्षा परिणाम 20 मई के बाद घोषित होंगे, सीबीएसई ने दी जानकारी

भारतCBSE 2024 Result: बोर्ड रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया को यहां जानें, इस दिन हो सकती है घोषणा..

भारतCBSE Result 2024: कब जारी होगा CBSE बोर्ड के रिजल्ट? सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कहां और कब करना होगा चेक

भारतकिसी के नाम से या माता-पिता की संतान के रूप में पहचाना जाना व्यक्ति की पहचान का मूल आधार, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 10-12वीं सीबीएसई की अंकतालिका पर कहा

पाठशाला अधिक खबरें

भारतCA Inter Result 2023: सीए इंटर नवंबर 2023 का रिजल्ट जारी, जानिए कहां और कैसे देखें

पाठशालाUGC NET December 2023: अभी तक नहीं भरा है फॉर्म, तो हो जाएं सतर्क! कल है अंतिम तिथि

पाठशालाDelhi University: मीडिया इंटर्नशिप करने के लिए छात्रों के पास मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

पाठशालाब्लॉग: स्कूल में मोबाइल पर पाबंदी की पहल

पाठशालाHealth Care Sector: दसवीं के बाद आईएचसीई से कोर्स कर ग्रामीण क्षेत्र के हेल्थ केयर में बनाएं करियर