लाइव न्यूज़ :

'हल्दीराम' के पैकेट पर उर्दू में लिखे विवरण पर टीवी रिपोर्टर ने दुकान में घुसकर जताई आपत्ति, मैनेजर ने दिया ये जवाब

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 6, 2022 14:47 IST

सोशलमीडिया पर एक टीवी चैनल की रिपोर्टर द्वारा प्रसिद्ध फूडचेन हल्दीराम के आउटलेट में जाकर पैकेट पर उर्दू में जानकारी लिखी होने को तूल दिये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक टीवी चैनल की रिपोर्टर द्वारा 'हल्दीराम' के पैकेट पर उर्दू में लिखी जानकारी पर बहस की गई रिपोर्टर 'हल्दीराम' के स्टोर मैनेजर पर नवरात्र में हिंदू ग्राहकों को धोखा देने का आरोप लगा रही हैरिपोर्टर द्वारा पैकेट पर उर्दू में जानकारी लिखी होने को तूल दिये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है

दिल्ली: सोशलमीडिया पर एक टीवी चैनल की रिपोर्टर द्वारा प्रसिद्ध फूडचेन हल्दीराम के आउटलेट में जाकर पैकेट पर उर्दू में जानकारी लिखी होने को तूल दिये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में रिपोर्टर स्टोर मैनेजर से कह रही है कि नवरात्र के समय उपवास रखने वाले हिंदू ग्राहकों को आप धोखा दे रहे हैं, तो प्रतिक्रिया में स्टोर का मैनेजर स्पष्ट कहता है, "मैडम आपको जो करना है करें, हल्दीराम इस तरह के मामलों में नहीं पड़ता है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशलमीडिया पर हल्दीराम ट्रेंड करना लगा और पक्ष-विपक्ष में इसे लेकर बहस छिड़ गयी है।   सोशलमीडिया पर कुछ ने सुझाव दिया कि चूंकि पैकेट पर 'अरबी' में लिखा है, इसलिए ऐसे पैक्टों को मिडिल ईस्ट में एक्सपोर्ट कर दिया जाना चाहिए।

वहीं कुछ यूजर्स भारतीय रेलवे द्वारा स्टोशनों पर लिखे स्थानों का नाम उर्दू में लिखे होने और इंडिन करेंसी पर लिखे ऊर्दू में रुपये की जानकारी का हवाला देते हुए इसे सही बता रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिख रही  सुदर्शन टीवी के लिए काम करती है। इस चैनल पर पहले भी मुसलमानों के खिलाफ विद्वेषपूर्ण सामग्री प्रसारित करने का आरोप लग चुका है।

चैनल के भारतीय नौकरशाही में मुसलमानों के प्रतिनिधित्व पर आधारिक कार्यक्रम की सुप्रीम कोर्ट ने निंदा की थी। सर्वोच्च अदालत ने चैनल के उस कार्यक्रम को साम्प्रदायिक विमैनस्य को बढ़ावा देने वाला मानते हुए उसेक प्रसारण पर रोक लगा दिया था।

सुदर्शन चैनल द्वारा चलाये जा रहे इस तरह के शो को अंततः सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से रोकना पड़ा था। सुप्रीम कोर्ट ने शो को रोकने का जो आदेश दिया था, उसमें स्पष्ट कहा गया था कि "शो द्वारा यह बताने का दूषित प्रयास किया गया है कि समुदाय विशेष सिविल सेवाओं में घुसपैठ करने की अनैतिक साजिश कर रहा है। एपिसोड में प्रसासित कई ऐसे बयान को कोर्ट ने न केवल स्पष्ट रूप से गलत बल्कि झूठ से प्रेरित और असत्य फैलाने वाला बताया था।"

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने दो साल पहले सुदर्शन चैनल के शो द्वारा समुदाय विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने को लेकर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था, "सिविल सेवाओं में मुसलमानों की घुसपैठ पर सुदर्शन टीवी का शो अनैतिक और छल से भरा हुआ पागल है क्योंकि इसके जरिये एक विशेष समुदाय को निशाना बनाने का प्रयास किया गया है।"

वहीं जस्टिस इंदु मल्होत्रा ​​ने अपनी टिप्पणी में कहा था, "मैंने शो का एक एपिसोड देखा और इसे देखना बहुत ही कष्टदायक था। शो में दिखाये गये कई चित्र आपत्तिजनक हैं और इन्हें हटाने की जरूरत है।"

टॅग्स :वायरल वीडियोहेट स्टोरीदिल्लीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?