लाइव न्यूज़ :

Manoj Tiwari Vs Kanhaiya Kumar: 'हर घर से अफजल निकलेगा कितने अफजल मारोगे', कन्हैया पर मनोज तिवारी का अटैक

By धीरज मिश्रा | Published: May 24, 2024 3:12 PM

Manoj Tiwari Vs Kanhaiya Kumar: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के बीच मुकाबला है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की सात लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान बीजेपी को विश्वास तीसरी बार करेंगे क्लीन स्विपमनोज तिवारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार लड़ रहे हैं चुनाव

Manoj Tiwari Vs Kanhaiya Kumar: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के बीच मुकाबला है। मनोज तिवारी इस सीट से साल 2014 और 2019 में चुनाव जीत चुके हैं। अब तीसरी बार तिवारी जीता का दावा कर रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस ने कन्हैया पर भरोसा दिखाया है। कन्हैया भी लगातार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की विधानसभाओं में चुनावी सभा कर रहे हैं। इस बीच मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यहां से कांग्रेस ने कन्हैया को उतारकर अपना अंतिम अध्याय लिखा दिया है। मनोज ने कहा कि ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया जो कहता था हर घर से अफजल निकलेगा कितने अफजल मारोगे।

जो देश तेरे टुकड़े होंगे अभियान चलाता था। जो देश की सेना के खिलाफ बोलता था। जो दुर्गा जी को नहीं महिषासुर को मानता है। ऐसे उम्मीदवार के लिए क्षेत्र की जनता कभी भी वोट नहीं देगी। यहां की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करेगी। मनोज तिवारी ने कहा कि कन्हैया कुमार उनके लिए चुनौती नहीं हैं।

चुनाव को हल्के में नहीं लेते हैं

मनोज तिवारी ने कहा कि मैं कभी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेता हूं। बीते 84 दिनों में 700 से अधिक चुनावी सभा कर चुका हूं। 88 लोकसभा में प्रचार कर आए हैं। दिल्ली की 6 लोकसभा में गया हूं। पूरा माहौल बीजेपी के पक्ष में है।

कन्हैया भी ठोक रहे हैं ताल

कन्हैया कुमार भी लगातार मनोज तिवारी पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल में नॉर्थ ईस्ट के लिए उन्होंने क्या किया। यहां के लोग पीने का पानी खरीद कर पीते हैं, टूटी सड़के हैं। कुमार ने जनता से अपील है कि उन्हें एक बार मौका दें। आपको इस क्षेत्र पर गर्व महसूस होगा। ये मेरा संकल्प है।

टॅग्स :दिल्लीमनोज तिवारीकन्हैया कुमारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Electionsचुनाव आयोगelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपहले इंदिरा गांधी को कहा था "मदर ऑफ इंडिया", अब केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दी सफाई

भारतMonsoon Come: थोड़ा इंतजार... 19 जून के बाद मिलने लगेगी गर्मी से राहत

भारतभारत में ईवीएम "ब्लैक बॉक्स" है, जिसकी जांच करने की किसी को इजाजत नहीं- राहुल गांधी

भारतDelhi Water Crisis: केजरीवाल सरकार फेल! पानी संकट के बीच तोड़फोड़, 'आप' पर हमलावर हुई बीजेपी

भारतहैदराबाद: पुलिस ने आरजीआई हवाई अड्डे पर भाजपा के फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह को हिरासत में लिया

भारत अधिक खबरें

भारतNCERT ने कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में संशोधन किया, अयोध्या और गोधरा दंगों के संदर्भ को हटाया

भारतMumbai North West EVM Row: चुनाव अधिकारी ने ईवीएम को अनलॉक करने के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल के दावे से किया इनकार

भारतलोकसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में एनडीए देगी लालू यादव को पटखनी, मीसा भारती की सीट पर जमाएगी कब्जा

भारतप्रशांत किशोर ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा- शिक्षा के नाम पर स्कूलों में केवल खिचड़ी बांटी जा रही है

भारतउत्तर प्रदेश: उपचुनाव में भी सपा-कांग्रेस गठबंधन बनाए रखने पर जोर, जल्दी ही दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर होगी बातचीत