लाइव न्यूज़ :

जज का कुत्ता हुआ चोरी, पुलिस दर-दर तलाश रही है कुत्ता, दर्ज किया 2 दर्जन से ज्यादा लोगों पर केस, यूपी के बरेली में मचा है हाहाकार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 24, 2024 08:23 IST

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कुत्ता चोरी के प्रकरण ने पुलिस और प्रशासन को सकते में डाल दिया है। जी हां, हो भी क्यों न, कुत्ता जज साहब का पालतू है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में एक बार फिर कुत्ता चोरी के प्रकरण ने पुलिस और प्रशासन को सकते में डाल दिया हैबरेली में एक सिविल जज का कुत्ता उनके घर से चोरी हो गया है, जज हरदोई में तैनात हैंकुत्ते को तलाश रही पुलिस ने एक-दो नहीं बल्क दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कुत्ता चोरी के प्रकरण ने पुलिस और प्रशासन को सकते में डाल दिया है। जी हां, हो भी क्यों न, कुत्ता जज साहब का पालतू है।

बताया जा रहा है कि यूपी के बरेली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिविल जज का कुत्ता कथित तौर पर उनके घर से चोरी हो गया है। मामले में जज के परिवार ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी डम्पी अहमद ने कुत्ते की चोकी की है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार जज के परिवार की शिकायत के बाद कुत्ता चोरी केस में एक्टिव हुई पुलिस ने एक-दो नहीं बल्क दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बरेली पुलिस के अनुसार जिस सिविल जज का कुत्ता चोरी हुआ है, उनकी वर्तमान तैनाती हरदोई में है। जबकि उनका परिवार बरेली की सनसिटी कॉलोनी में रहता है।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक जज के परिवार और अहमद के परिवार के बीच कुछ दिन पहले बहस हो गई थी।

उसी कॉलोनी में रहने वाले डंपी अहमद के बेटे कादिर खान ने कथित तौर पर जज के परिवार के सदस्यों को डराने-धमकाने की कोशिश की थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

16 मई को रात करीब 9:45 बजे डम्पी अहमद की पत्नी जज के आवास पर पहुंची और उनसे बात करने की मांग की। अहमद की पत्नी परिवार से नाराज़ थी क्योंकि उनके कुत्ते ने कथित तौर पर उनकी बेटी के साथ उन पर भी हमला किया था।

पुलिस के अनुसार हमले के दौरान वह कथित तौर पर वह चिल्लाई थी, "क्या आप नहीं जानते, कुत्ते ने मेरी बेटी और मुझ पर हमला किया है?", जिसके बाद इस मामले पर लंबी बहस हुई।

घटना की जानकारी जज को हुई तो उन्होंने लखनऊ से बरेली पुलिस को बुलाया और फोन पर कुत्ता चोरी होने की घटना की जानकारी दी। उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई। 

जिसके बाद क्षेत्राधिकारी अनिता चौहान ने संबंधित थाने को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस जज के कुत्ते की तलाश में निकल पड़ी।

इस बीच जब मीडिया ने जज के परिवार से पूरी घटना पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है।

टॅग्स :बरेलीBareilly Policeहरदोईक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो