लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मोदीजी की तरह अगर हममें से कोई बात करता तो घरवाले डॉक्टर के पास ले जाते", मनोज झा का प्रधानमंत्री पर तीखा कटाक्ष

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 24, 2024 12:33 IST

राजद नेता मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिये बयानों पर कहा कि अगर हममें से कोई भी ऐसी बात कहता तो हमारा परिवार हमें डॉक्टर के पास लेकर जाता।

Open in App
ठळक मुद्देराजद नेता मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिये बयानों पर बोला तीखा हमलामनोज झा ने कहा कि अगर हममें से कई इस तरह का बयान देता तो घरवाले डॉक्टर के पास ले जातेमनोज झा ने मोदी के दिये 'भैंस', 'मंगलसूत्र', 'नल ले लेंगे', 'बिजली काट देंगे' वाले बयान पर कहा

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये एक हालिया साक्षात्कार में की गई उनकी टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "अगर हममें से कोई भी ऐसी बात कहता तो हमारा परिवार हमें डॉक्टर के पास लेकर जाता।"

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राजद नेता मनोज झा ने पटना में कहा, ''भैंस, मंगलसूत्र की बात कहने के बाद अब पीएम मोदी लोगों से कह रहे हैं कि विपक्षी दल आपका नल ले लेंगे, आपकी बिजली काट देंगे। दुनिया कहती है कि आप ऐसी बातें तब करते हैं, जब निराशा आपके मानसिक संतुलन पर हावी हो जाती है।"

मनोज झा ने कहा, "पीएम मोदी ने कहा कि भगवान ने उन्हें दूत बनाकर भेजा है। अगर हममें से कोई भी ऐसी बात कहेगा तो हमारा परिवार हमें डॉक्टर के पास ले जाएगा कि उसका दिमाग काम नहीं कर रहा है और वह कह रहा है कि उसका भगवान से सीधा संवाद है। पीएम मोदी और उनकी टीम आईबी से मिल रही रिपोर्टों से परेशान है।''

मालूम हो कि पीएम मोदी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जब तक उनकी मां जीवित थीं, तब तक उन्हें लगता था कि शायद उनका जन्म जैविक था और उनके निधन के बाद जब वह विभिन्न अनुभवों को जोड़ते हैं तो उन्हें यकीन होता है कि उन्हें भगवान ने ही भेजा है।

बीते गुरुवार को राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर उनकी पिछली कुछ टिप्पणियों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "भगवान, आपने किस तरह का व्यक्ति भेजा है।"

राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में कहा, "कोविड के दौरान गंगा में शव तैर रहे थे। दिल्ली में लोग अस्पतालों के बाहर मर रहे थे। जिसे भगवान ने भेजा है, उसने कहा कि भाइयों और बहनों, अपने मोबाइल फोन की लाइट जला लो।"

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई और 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के छठे और सातवें चरण से पहले आज हिमाचल प्रदेश में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव एक जून तक सात चरणों में हो रहे हैं। पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। अगले दौर का मतदान कल 25 मई को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४मनोज झानरेंद्र मोदीआरजेडीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Phase 2 voting: पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की अपील, कहा- "हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं"

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी; भवानीपुर में CM ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

भारतGujarat Election Result 2026: सभी 15 नगर निगमों में जीत हासिल, भाजपा और अमित शाह की अब तक सबसे बड़ी कामयाबी

भारत अधिक खबरें

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो