लाइव न्यूज़ :

Prajwal Revanna Sex Scandal: सिद्धारमैया ने कहा, "एचडी देवेगौड़ा ने पोते उज्वल रेवन्ना को भेजा विदेश भेजा है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 24, 2024 13:23 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे अपने पोते जनता दल सेक्युलर सांसद प्रज्वल रेवन्ना को पिछले महीने जर्मनी भागने में मदद की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने दावा किया है कि पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने भगाया है अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना को विदेश सिद्धारमैया ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना ने देश से भागने के लिए राजनयिक पासपोर्ट का प्रयोग कियाउन्होंने एक बार फिर केंद्र से फरार रेवन्ना के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने का आग्रह किया

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे अपने पोते जनता दल सेक्युलर सांसद प्रज्वल रेवन्ना को पिछले महीने जर्मनी भागने में मदद की थी।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "मुझे लगता है कि देवेगौड़ा ने खुद प्रज्वल को विदेश भेजा था। अब उनके द्वारा लिखा गया पत्र केवल परिवार के सार्वजनिक उपयोग के लिए है।"

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने एक सार्वजनिक पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने अपने पोते और सेक्स स्कैंडल के आरोपी हासन के जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को "तुरंत" भारत लौटने और उनके धैर्य की और परीक्षा न लेने की चेतावनी दी है।

देवेगौड़ा ने अपने पत्र में कहा, "मैंने 18 मई को प्रज्वल रेवन्ना के बारे में मीडिया से बात की थी, जब मैं पूजा करने के लिए मंदिर जा रहा था। उसने मुझे, मेरे पूरे परिवार, मेरे सहयोगियों, दोस्तों को जो सदमा और दर्द दिया है, उससे उबरने में मुझे कुछ समय लगा। मैंने पहले ही कहा है कि दोषी पाए जाने पर उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। मेरे बेटे और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस मामले के उजागर होने के दिन से ही इसी लाइन की वकालत की है।''

वहीं पिछले महीने में सिद्धारमैया ने इस विवाद में पीएम मोदी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने केंद्र से फरार आरोपी रेवन्ना के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने का आग्रह किया था, जिसका इस्तेमाल रेवन्ना ने कथित तौर पर देश से भागने के लिए किया था।

सिद्धारमैया ने कहा, "प्रज्वल रेवन्ना ने देश से भागने और आपराधिक कार्यवाही से बचने के लिए अपने राजनयिक विशेषाधिकारों का दुरुपयोग किया है।"

मौजूदा लोकसभा चुनाव में कर्नाटक के हासन से एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना हासन में मतदान समाप्त होने के अगले दिन 27 अप्रैल को देश छोड़कर फरार हो गये थे।

रेवन्ना पर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और उसका फिल्मांकन करने का आरोप लगाया गया है, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया है। कथित हमलों के कई वीडियो पिछले महीने सामने आए जिसके बाद कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मामले की जांच शुरू की। रेवन्ना पर नज़र रखने के लिए एक ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

टॅग्स :सिद्धारमैयाएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेक्युलर)कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो