लाइव न्यूज़ :

भयानक वीडियो: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा होते-होते टला, तकनीकी खराबी के बाद खाई में करनी पड़ी लैंडिंग

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 24, 2024 13:42 IST

घटना के एक वीडियो में हेलीकाप्टर को मंदिर के पास उतरने से पहले हेलीपैड से कुछ मीटर ऊपर चक्कर लगाते हुए देखा जा सकता है। लैंडिग की कोशिश कर रहा हेलीकॉप्टर अचानक से नियंत्रण खो दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी आने के बाद आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ीहेलीकाप्टर को मंदिर के पास उतरने से पहले हेलीपैड से कुछ मीटर ऊपर चक्कर लगाते हुए देखा जा सकता है नियंत्रण खो चुका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंड नहीं कर सका

Kedarnath helicopter emergency landing: उत्तराखंड के केदारनाथ में एक  तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी आने के बाद आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। शुक्रवार तड़के इसने सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। इस घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

घटना के एक वीडियो में हेलीकाप्टर को मंदिर के पास उतरने से पहले हेलीपैड से कुछ मीटर ऊपर चक्कर लगाते हुए देखा जा सकता है। लैंडिग की कोशिश कर रहा हेलीकॉप्टर अचानक से नियंत्रण खो दिया। इससे जमीन पर मौजूद लोग घबरा गए। नियंत्रण खो चुका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंड नहीं कर सका। पायलट ने इसे नीचे गहरी खाई में लैंड कराया। गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और 6 लोगों की जिंदगी बच गई।

प्रारंभिक रिपोर्टों के आधार पर, रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने कहा कि हेलीकॉप्टर के पिछले मोटर में एक खराबी आ गई थी, जिसके कारण पायलट को लैंडिंग करनी पड़ी। गहरवार ने कहा कि पायलट शांत रहा और उसके त्वरित निर्णय के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना सुबह 7 बजे के आसपास हुई। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

बता दें कि पवन हंस उत्तराखंड के फाटा से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर कनेक्टिविटी सेवाओं के संचालन का ठेका रखता है। केदारनाथ के लिए पहली उड़ान सुबह 6:50 बजे फाटा से रवाना होती है और सुबह 7:00 बजे केदारनाथ पहुंचती है।

10 मई से उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ,यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। इसके बाद से ही  तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। चार धाम यात्रा के जा रहे हैं और हेलीकॉप्टर सर्विस बुक कराने के लिए IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये  हेलीकॉप्टर टिकट बुक किया जाता है। हेलीकाप्टर सेवा ऑनलाइन बुक करने के लिए उत्तराखंड सरकार की पोर्टल पर चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है।

टॅग्स :वायरल वीडियोकेदारनाथहेलीकॉप्टरविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल