लाइव न्यूज़ :

Badaun Court: पांच बेटियों को जन्म, पति बोला- तू लड़कियां ही पैदा करती है, तेरा पेट फाड़कर देखूंगा लड़का है या लड़की, बेटे की चाह में क्रूरता की सारी हदें पार, उम्रकैद और 50000 फाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 24, 2024 1:30 PM

Badaun Court: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया और मामले में नियमित सुनवाई की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देBadaun Court: अदालत ने पन्नालाल को दोषी पाया।Badaun Court: पन्नालाल की उम्र 38 वर्ष है।Badaun Court: आजीवन कारावास तथा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Badaun Court:  बेटे की चाह में पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार करने के एक अत्यंत वीभत्स मामले में बदायूं की एक अदालत ने गर्भवती पत्नी का पेट हंसिए से चीरने के आरोपी पति को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। विशेष लोक अभियोजक (एडीजीसी) मुनेंद्र पाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय (प्रथम) सौरभ सक्सेना ने बृहस्पतिवार देर शाम पन्नालाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

जुर्माना न देने की स्थिति में उसे छह माह का कारावास और भुगतना होगा। सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव घोंचा निवासी गोलू ने 19 सितंबर 2020 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी बहन अनीता की शादी शहर के मोहल्ला नेकपुर निवासी पन्नालाल के साथ हुई थी।

शिकायत के अनुसार, अनीता ने शादी के बाद पांच बेटियों को जन्म दिया। इस कारण उसका पति पन्नालाल लगातार उसे प्रताड़ित करता था और दूसरी शादी करने की भी धमकी अनीता को देता था। उन्‍होंने बताया कि घटना के समय 30 वर्ष की अनीता आठ माह की गर्भवती थी। इसी दौरान एक दिन पन्नालाल घर आया और अनीता से झगड़ने लगा।

सिंह ने बताया कि इसके बाद वह बोला कि तू लड़कियां ही पैदा करती है। इस बार तेरा पेट फाड़कर देखूंगा कि इसमें लड़का है या लड़की। शिकायत के अनुसार, इसके बाद पन्नालाल ने अनीता का पेट हंसिए से चीर दिया जिससे अनीता की आंतें बाहर आ गई और आठ माह के शिशु का गर्भपात हो गया।

बाद में पता चला कि वह शिशु लड़का ही था। मामले के अनुसार, गंभीर हालत में अनीता को बरेली स्थित अस्पताल में भर्ती करा कर उसका उपचार कराया गया। गोलू की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना पूरी करने के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया और मामले में नियमित सुनवाई की गयी। उन्होंने बताया कि विशेष अदालत ने पन्नालाल को दोषी पाते हुए उसे आजीवन कारावास तथा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इस समय पन्नालाल की उम्र 38 वर्ष है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश: उपचुनाव में भी सपा-कांग्रेस गठबंधन बनाए रखने पर जोर, जल्दी ही दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर होगी बातचीत

भारतMonsoon Come: थोड़ा इंतजार... 19 जून के बाद मिलने लगेगी गर्मी से राहत

क्राइम अलर्टSaharanpur: जानवर बना इंसान... जिंदा कछुए को चूल्हे पर जलाया, बनाते रहे वीडियो, दो गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदिल्ली के दक्षिणपुरी में देसी कट्टा और चाकू लेकर पहुंचे थे 3 बदमाश, अचानक मौके पर पहुंची पुलिस और फिर...

ज़रा हटकेLucknow Salon: गंदी हरकत... सैलून में 'थूक वाली मसाज', देखें वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टSalman Khan Firing Case: सलमान खान की जान लूंगा, लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार मेरे साथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राइम अलर्टJaipur Student Suicide: बिहार से कोटा का सफर 'सुसाइड' पर खत्म, जेईई की तैयारी करने वाले छात्र ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टBhopal: 'मेरी लड़की कहां है'... 76 साल के बुजुर्ग की हत्या, नाती लड़की लेकर भागा, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टChamundi Gunpowder Company Blast: विस्फोट में मरने वालों की संख्या 8, कामगार प्रमोद चवारे का अभी चल रहा इलाज

क्राइम अलर्टSaran Car Fire: कार में आग, पति के सामने ही जिंदा जली पत्नी, अयोध्या धाम दर्शन कर लौटा रहा था दंपति