लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche Accident: नाबालिग की मां ने बेटे को बचाने के लिए लगाई गुहार, वीडियो शेयर कर की अपील, ऑन कैमरा छलके आंसू

By अंजली चौहान | Updated: May 24, 2024 09:27 IST

Pune Porsche Accident: वीडियो के अंत में वह रो पड़ती हैं और पुलिस कमिश्नर से हाथ जोड़कर विनती करती हैं।

Open in App

Pune Porsche Accident: महाराष्ट्र के पुणे में लग्जरी पोर्शकार से दो लोगों को टक्कर मारने के मामले में नाबालिग की मां का बयान सामने आया है। अपने आरोपी बेटे के केस में पहली बार मां शिवानी अग्रवाल ने वीडियो शेयर कर मीडिया से अपील की है। नाबालिग आरोपी की मां ने एक वीडियो शेयर करते हुए  पुलिस और मीडिया से गुहार लगाई कि बेटे को बचाया जाए। मां ने सोशळ मीडिया पर बेटे के प्रसारित वीडियो को फर्जी बताते हुए उसे रोकने के लिए मीडिया से मदद मांगी। मां शिवानी अग्रवाल का कहना है कि बेटे की सुरक्षा को देखते हुए पुणे पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा देने की अपील की है। 

33-सेकंड की क्लिप की शुरुआत शिवानी अग्रवाल द्वारा फोन स्क्रीन को फ्लैश करने से होती है, जिसमें वायरल वीडियो कैमरे में दिखाया जाता है। इसके बाद वह अपना परिचय देती हैं और कहती हैं, "मैं मीडिया से अनुरोध करना चाहती हूं कि जो वीडियो प्रसारित किए गए हैं, वे मेरे बेटे के नहीं हैं। वे सभी फर्जी वीडियो हैं। मेरा बेटा डिटेंशन सेंटर में है।" वीडियो के अंत में वह रो पड़ती हैं और पुलिस कमिश्नर से हाथ जोड़कर विनती करती हैं।

गौरतलब है कि मां की ओर से स्पष्टीकरण तब आया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया, जिसमें दावा किया गया कि पुणे के पोर्श दुर्घटना मामले में शामिल 17 वर्षीय लड़के ने जमानत मिलने के दिन एक रैप वीडियो अपलोड किया था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। वीडियो की नेटिजन्स द्वारा तीव्र आलोचना और निंदा की गई। हालाँकि, पुणे पुलिस ने एफपीजे से पुष्टि की कि वीडियो में दुर्घटना का उपहास करते और गाली देते हुए दिख रहा लड़का दुर्घटना में शामिल नाबालिग लड़का नहीं है।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले एक अमीर घराने के नाबालिग लड़के ने नशे में पोर्श कार से दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दो नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मध्य प्रदेश के दो युवा आईटी पेशेवरों की मौत हो गई, जिनकी पहचान अश्विनी कोष्टा और अनीश अवधिया के रूप में हुई है।

मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने नाबालिग के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस सप्ताह की शुरुआत में किशोर की जमानत रद्द कर दी गई और उसे रिमांड होम भेज दिया गया। पुलिस ने अपने बेटे को बिना लाइसेंस के कार चलाने की इजाजत देने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अवैध रूप से किशोर शराब परोसने के आरोप में दो बार के मालिकों को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :पोर्शPuneकारसड़क दुर्घटनामहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी