लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस, सोशलिस्टों और सपाइयों ने दलित और मुस्लिम समुदायों को केवल 'बर्बाद' किया है", असदुद्दीन ओवैसी का फूलपुर में विपक्षी दलों पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 24, 2024 11:51 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के फूलपुर में सपा, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर पिछड़े, दलित और मुस्लिम समुदायों को "बर्बाद" करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा-कांग्रेस समेत विभिन्न दलों पर पिछड़े, दलित और मुस्लिम समुदायों को "बर्बाद" किया हैअसदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के फूलपुर में विपक्षी दलों पर लगाया बेहद गंभीर आरोपओवैसी ने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए बिना किसी भय के मतदान करें

लखनऊ:एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के फूलपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पिछड़े, दलित और मुस्लिम समुदायों को "बर्बाद" करने का प्रयास किया है और इसी कारण वो पिछले 50-60 वर्षों से "डर की भावना" के साथ चुनाव मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। ओवैसी ने लोगों से अपील की कि वो लोकतंत्र के प्रति अपनी गंभीर जिम्मेदारियों को समझते हुए बिना किसी भय के मतदान करें।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ओवैसी ने बीते गुरुवार को फुलपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आपने अब तक कांग्रेस, सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल, जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को वोट दिया लेकिन आपको कुछ नहीं मिला और आपने जिन्हें वोट दिया, उनकी किस्मत बदल गई। आपने उन्हें दिल्ली या लखनऊ की गद्दी पर बैठने दिया और जिन्हें भी आपने सफल होने में मदद की, उन्होंने हमें आपको बर्बाद कर दिया।"

उन्होंने कहा, "हम पिछले 50-60 साल से भय की भावना के साथ मतदान कर रहे हैं, इसीलिए यह समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। मैं चाहता हूं कि आप आशा के साथ मतदान करें। विश्वास के साथ वोट करें है और अपने हर वोट का उचित उपयोग करें।"

औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश में पीडीएम (पिछड़ा, दलित और मुस्लिम) के बैनर तले अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल के साथ चुनावी गठबंधन किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने यूपी में 95 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और उसे उस चुनाव में 4.5 लाख से ज्यादा वोट मिले थे।

मालूम हो कि संसद में सबसे अधिक 80 सांसदों को चुनकर भेजने वाले उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को भदोही, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर और मछलीशहर में मतदान होगा।

साल 2019 के चुनावों में भाजपा ने राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 62 सीटें जीतकर राज्य में बड़ी चुनावी हार का सफाया कर लिया, जबकि सहयोगी अपना दल (एस) ने दो और सीटें जीतीं। मायावती की बसपा 10 सीटें हासिल करने में सफल रही, जबकि उनके तत्कालीन गठबंधन सहयोगी अखिलेश यादव की सपा को सिर्फ 5 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी।

2014 के चुनावों में बीजेपी ने यूपी में 71 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल 2 सीटें हासिल कर सकी। इस लोकसभा चुनाव के अगले दौर का मतदान 25 मई और 1 जून को होगा। पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीकांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतहां, यह राष्ट्र विरोधी है?, प्रस्तावित परिसीमन बिल पर DMK सांसद बालू ने कहा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?