लाइव न्यूज़ :

Kerala Lok Sabha Elections 2024: माकपा पर गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा- केरल में वोटर को परेशान किया, मतदान प्रतिशत कम हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2024 12:09 IST

Kerala Lok Sabha Elections 2024: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि माकपा द्वारा चुनावी मशीनरी को कथित रूप से अपने कब्जे में लिया जाना 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में इस साल मतदान प्रतिशत कम रहने का एक कारण है।

Open in App
ठळक मुद्दे70.22 रहा जो केरल में 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में काफी कम है।2019 में 77.84 प्रतिशत मतदान हुआ था। भीषण गर्मी में घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा।

Kerala Lok Sabha Elections 2024: केरल की 20 लोकसभा सीट पर मतदान के एक दिन बाद कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में मतदाताओं को परेशान किया गया और सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने चुनावी मशीनरी को अपने कब्जे में ले लिया ताकि मतदान प्रतिशत कम रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि माकपा द्वारा चुनावी मशीनरी को कथित रूप से अपने कब्जे में लिया जाना 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में इस साल मतदान प्रतिशत कम रहने का एक कारण है।

केरल में अत्यधिक राजनीतिक सरगर्मियों के बावजूद कल रात आठ बजे के आंकड़े के अनुसार मतदान प्रतिशत मात्र 70.22 रहा जो केरल में 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में काफी कम है। राज्य में 2019 में 77.84 प्रतिशत मतदान हुआ था। वेणुगोपाल ने दावा किया कि राज्य के तीन से पांच प्रतिशत मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) में खामियां थीं जिसके कारण चुनाव प्रक्रिया में काफी देरी हुई। उन्होंने कहा कि इससे मतदाताओं को असुविधा हुई और उन्हें भीषण गर्मी में घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि ईवीएम में गड़बड़ी के मामले 90 प्रतिशत उन बूथ में हुए जहां संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) मजबूत था। उन्होंने कहा, ‘‘ मतदाताओं को परेशानी हुई क्योंकि उन बूथ पर पीने के पानी, बैठने या रोशनी की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जहां लोगों को ईवीएम में गड़बड़ी के कारण वोट देने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।’’

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘मतदान प्रतिशत कम करने के उद्देश्य से माकपा ने चुनावी मशीनरी पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था।’’ उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ वाम दल के ऐसे कथित कदमों के बावजूद यूडीएफ के पक्ष में लहर और राज्य एवं केंद्र सरकारों के खिलाफ सत्ता विरोधी भावना यह सुनिश्चित करेगी कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) केरल में कोई भी सीट नहीं जीत सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में मतदान प्रक्रिया की समीक्षा करेगी और परिणाम के आधार पर अपेक्षित कानूनी कदम उठाए जाएंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024केरल लोकसभा चुनाव २०२४पिनाराई विजयनकांग्रेसKC Venugopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र