लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "देश का दुर्भाग्य है, प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे शख्स की भाषा, व्यवहार और कार्य निम्न स्तर का है", प्रियंका गांधी का नरेंद्र मोदी पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: May 08, 2024 6:50 AM

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रायबरेली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह इस देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि आज प्रधानमंत्री की कुर्सी पर एक ऐसा व्यक्ति बैठा है, जिसकी भाषा, व्यवहार और कार्य निम्न स्तर के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने रायबरेली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोलादेश का दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री का कुर्सी पर बैठे व्यक्ति की भाषा, व्यवहार और कार्य निम्न स्तर का हैउन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से केवल देश के अरबपतियों को फायदा मिल रहा है

रायबरेली:कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (British Raj) के शासनकाल की तुलना 'ब्रिटिश राज' से करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से केवल देश के अरबपतियों को फायदा मिल रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रियंका गांधी ने बीते मंगलवार को रायबरेली में राहुल गांधी के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा, "देश में ब्रिटिश राज जैसे हालात हैं। मोदी सरकार की नीतियां गरीबों को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि अरबपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई हैं। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट बताती हैं कि आज भारत में असमानता की स्थिति बदतर है।"

उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा, "देश में लोकतंत्र को मजबूत करने वाली सभी संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है, चाहे वह मीडिया हो या फिर संसद। महात्मा गांधी, पंडित नेहरू ने लोगों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्हें क्या पता था कि स्वतंत्र भारत में एक दिन ऐसा आएगा जब सरकार लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करने पर आमादा होंगे।”

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा उस संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जो आरक्षण जैसी व्यवस्था प्रदान करता है और जिसके कारण करोड़ों लोगों का जीवन बदला है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "यह इस देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि आज प्रधानमंत्री की कुर्सी पर एक ऐसा व्यक्ति बैठा है, जिसकी भाषा, व्यवहार और कार्य निम्न स्तर के हैं।"

उन्होंने कांग्रेस शासन की बात करते हुए कहा, "हमने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस ने विकसित और समृद्ध रायबरेली का सपना देखा है। जब हमें मौका मिला, हमने रायबरेली में रोजगार और विकास के अवसर पैदा किए लेकिन मोदी सरकार ने हमारे द्वारा शुरू की गई कई परियोजनाओं को या तो बंद कर दिया या उन्हें बढ़ावा नहीं दिया।"

मालूम हो कि रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने 534,918 वोट हासिल करके इस निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश प्रताप सिंह ने 367,740 वोट हासिल कर कड़ी चुनौती पेश की। राहुल गांधी 2004 से 2019 तक लोकसभा में पड़ोसी अमेठी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, लेकिन 2019 के चुनाव में वो भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024रायबरेलीप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: यूपी में बीजेपी उम्मीदवार को 8 बार वोट देने वाले शख्स का वीडियो वायरल, विपक्ष ने की जाँच की माग, केस दर्ज

भारतMaharashtra Lok Sabha Elections: आगे बढ़ें और मतदान अधिकार को बढ़ावा दें, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें..., शाहरुख और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा...

भारतLok Sabha Elections 2024: यूपी की 41 सीटों पर भाजपा को इंडिया गठबंधन की चुनौती, सपा-कांग्रेस का जातिगत फार्मूला बनता जा रहा भाजपा की परेशानी

भारतLok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती है', जयराम रमेश ने किया दावा

भारतLok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने टीएमसी पर संदेशखाली महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने का आरोप लगाया

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal case: 'आप' ने 13 मई को पीसीआर कॉल डिटेल्स लीक करने में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया

भारत20 मई से संसद की सुरक्षा पूरी तरह होगी CISF के हवाले होगी, 3,317 जवान रहेंगे मुस्तैद, 'ब्लैक कैट' कमांडो के साथ प्रशिक्षण लिया

भारतझारखंड दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना, कहा- इन्होंने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए

भारतBihar LS Elections 2024: मोदी के बिहार दौरे पर लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कसा तंज, कहा-प्रधानमंत्री को लालू यादव से मोह

भारतSwati Maliwal Assault Case: सीएम केजरीवाल के घर के CCTV का डीवीआर जब्त, दिल्ली पुलिस लैपटॉप भी ले गई साथ