लाइव न्यूज़ :

बाबुल सुप्रियो ने बंगाल के नतीजों और ममता बनर्जी पर किया ऐसा फेसबुक पोस्ट, बाद में करना पड़ा डिलीट

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2021 20:56 IST

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत के बाद बाबुल सुप्रियो ने फेसबुक पर कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसे उन्होंने बाद में खुद ही डिलीट कर दिया। इसमें उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने ऐतिहासिक गलती की है।

Open in App
ठळक मुद्देबाबुल सुप्रियो ने फेसबुक पर लिखा- बंगाल के लोगों ने बीजेपी को मौका नहीं देकर ऐतिहासिक गलती कीबाबुल सुप्रियो ने ये भी लिखा कि वे ममता बनर्जी को बधाई नहीं देंगे

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद ममता बनर्जी को बधाईयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह सहित कई और नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई दी है। हालांकि, बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने इन परंपराओं से इतर ममता बनर्जी को बधाई देने से इनकार कर दिया।

बीजेपी सांसद ने फेसबुक पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक पोस्ट भी लिखा और फिर कुछ देर बाद उसे डिलीट कर दिया है। एनडीटीवी के अनुसार बाबुल सुप्रियो ने इस पोस्ट में बंगाल चुनाव के नतीजों को लोगों की ऐतिहासिक भूल करार दिया। साथ ही उन्होंने ममता को एक 'क्रूर महिला' भी कहा।

बाबुल सुप्रियो ने लिखा, 'न ही मैं ममता बनर्जी को बधाई दूंगा..न ही मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं लोगों के फैसले का सम्मान करना चाहता हूं...ध्यान से सोचने पर पता चलता है कि बंगाल के लोगों ने बीजेपी को मौका नहीं देकर एक ऐतिहासिक गलती कर दी है...इस भ्रष्ट, बेईमान सरकार और क्रूर महिला को फिर से सत्ता में ला दिया है।'

बाबुल ने आगे लिखा, 'हां कानून का सम्मान करने वाले शख्स के तौर पर मैं एक लोकतांत्रिक देश में लोगों द्वारा लिए गए फैसले का सम्मान करता हूं। बस इतना ही...और न ज्यादा न कम!!' ये पोस्ट बाद में डिलीट कर दिया गया।

पीएम मोदी ने दी ममता बनर्जी को बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने बीजेपी के भी पहले से बंगाल में बेहतर प्रदर्शन पर लोगों को धन्यवाद कहा।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के लिए ममता बनर्जी और तमिलनाडु में द्रमुक की जीत के लिए एम के स्टालिन को बधाई दी। वहीं, निर्मला सीतारमण ने भी पश्चिम बंगाल में जीत पर ममता बनर्जी को बधाई दी।

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021असम विधानसभा चुनावपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावबाबुल सुप्रियोममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र