लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नवजात बच्चे बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर 7 लोगों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 12:51 IST

राजधानी दिल्ली में नवजात बच्चे बेचने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के उत्तम नगर ऑटो स्टैंड के पास जाल बिछाकर मानव तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर गिरोह में शामिल 5 महिलाओं और 2 पुरूषों को गिरफ्तार किया। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में नवजात बच्चे बेचने वाला गैंग झारखंड से बच्चे लाकर बेचता था।क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी से बच्चे खरीदने की डील की जिसके बाद उनका भडांफोड़ किया गया।दिल्ली के उत्तम नगर में क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मानव तस्करी करने वाले इस गिरोह के पास से एक ढाई महीने के बच्चे को बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक इस गिरोह में शामिल 5 महिलाओं और 2 पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है बच्चा गोद देने के नाम पर ये बच्चों को बेच दिया करते थे। पकड़े गए आरोपियों के नाम बबलू शाह,बरखा,वीना,मधु शर्मा,ज्योति, पवन और सलमी देवी है। 

क्राइम ब्रांच ने बच्चा खरीदने के बहाने किया भंडाफोड़

दिल्ली के उत्तम नगर में क्राइम ब्रांच ने ऑटो स्टैंड के पास जाल बिछाया। क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि ये गिरोह एक बच्चे को बेचने की फिराक में हैं। जैसे ही गिरोह के सदस्य वहां पहुंचे क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्होनें आरोपी मधू शर्मा और वीना से संर्पक किया गया जिसके बाद नवजात बच्चे को साढ़े 6 लाख में खरीदने की बात तय हुई। उसके बाद सभी आरोपी तय किए वक्त पर उत्तम नगर के ऑटो स्टैंड के पास पहुंच गए। आरोपियों ने 4 लाख रुपए लेकर एक व्यक्ति को बच्चा सौंप दिया। हालांकि इसी दौरान क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच की टीम बाकी आरोपियों तक भी पहुंच गई और उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

आईवीएफ सेंटर से करते थे लोगों को टारगेट 

जांच में ये बात सामने आई कि एक महिला आरोपी आईवीएफ सेंटर में काम करती है। वह वहां ऐसे लोगों को टारगेट करती था जो निसंतान होते थे। गैंग से जुड़े बाकि आरोपी भी आईवीएफ सेंटरों में जाते थे और वहां  दम्पति को अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटे पैसे लेकर नवजात बच्चों को उन्हें देते थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह के लोग निसंतान दंपतियों का पता लगाकर उन्हें झारखंड से बच्चा लाकर बेच देते थे इनका एक साथी अभी फरार है जो इन्हें झारखंड से बच्चे लेकर देता था। 

टॅग्स :दिल्लीआईवीएफ तकनीकनवजात शिशु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी