लाइव न्यूज़ :

गैंगेस्टर मुन्ना बजरंगी की मौत की जांच करेगी सीबीआई, बागपत की जेल गोली मारकर की गई थी हत्या

By भाषा | Updated: March 8, 2020 19:57 IST

बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 25 फरवरी के आदेश के बाद मामले की जांच अपने हाथ में ली है.

Open in App
ठळक मुद्देजेल परिसर के भीतर एक अन्य कैदी गैंगस्टर सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी की कथित तौर पर हत्या की थी.याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि इस हत्या में किसी माफिया की संलिप्तता हो सकती है.

नई दिल्ली:सीबीआई ने गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की 2018 में हिरासत में मौत के मामले की जांच का जिम्मा संभाल लिया है. एजेंसी ने बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह की याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 25 फरवरी के आदेश के बाद मामले की जांच अपने हाथ में ली है. याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि इस हत्या में किसी माफिया की संलिप्तता हो सकती है.

उसने कहा था कि इस मामले में जेल अधिकारियों की भी भूमिका संदिग्ध है, इसलिए इस हत्या की जांच सीबीआई को हस्तांतरित की जानी चाहिए. हालांकि राज्य सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि चूंकि पहले से तीन जांच चल रही हैं, इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की कोई जरूरत नहीं है.

पहली जांच जिला जज, दूसरी जांच जिला मजिस्ट्रेट और तीसरी जांच जेल प्राधिकारियों द्वारा की जा रही है. पूर्वी उत्तरप्रदेश के अपराधी मुन्ना बजरंगी की बागपत की जेल में 9 जुलाई, 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जेल परिसर के भीतर एक अन्य कैदी गैंगस्टर सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी की कथित तौर पर हत्या की थी.

टॅग्स :मुन्ना बजरंगीहत्याकांडसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज