लाइव न्यूज़ :

Mumbai Bandra-Worli sea link: बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ पुल पर चढ़ना महंगा, टोल शुल्क 18 प्रतिशत तक बढ़ा, एक अप्रैल से नई दर लागू, यहां देखें रेट लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2024 15:37 IST

Mumbai Bandra-Worli sea link: पुल से एक ओर से गुजरने पर कार एवं जीप के लिए 85 रुपये, मिनीबस के लिए 130 रुपये और ट्रक एवं बस के लिए 175 रुपये का शुल्क निर्धारित था।

Open in App
ठळक मुद्दे दरें एक अप्रैल 2021 से प्रभावी थीं। शुल्क की नयी दरें एक अप्रैल 2024 से लागू होगी।मासिक पास की लागत एकतरफा यात्रा दरों से 50 गुना होगी।

Mumbai Bandra-Worli sea link:मुंबई के राजीव गांधी बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ पुल पर टोल शुल्क करीब 18 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है और नयी दरें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एमएसआरडीसी के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कार और जीप के लिए एक ओर की यात्रा पर 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा जबकि मिनीबस, टेम्पो और इसी तरह के अन्य वाहनों से 160 रुपये लिया जाएगा। अरब सागर पर बने इस केबल पुल के जरिये ट्रकों के एक ओर से गुजरने पर 210 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। अबतक, आठ लेन वाले इस पुल से एक ओर से गुजरने पर कार एवं जीप के लिए 85 रुपये, मिनीबस के लिए 130 रुपये और ट्रक एवं बस के लिए 175 रुपये का शुल्क निर्धारित था।

ये दरें एक अप्रैल 2021 से प्रभावी थीं। उन्होंने कहा कि सी लिंक पर टोल शुल्क की नयी दरें एक अप्रैल 2024 से लागू होगी और ये 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी। साल 2009 में सी लिंक को यातायात के लिए खोला गया था। एमएसआरडीसी के प्रवक्ता ने कहा कि पुल से बार-बार गुजरने वाले यात्रियों के लिए वापसी यात्रा पास और दैनिक पास की दरें उनके संबंधित एक-तरफा टोल शुल्क से 1.5 गुना और 2.5 गुना होंगी। उन्होंने कहा कि मासिक पास की लागत उनकी संबंधित एकतरफा यात्रा दरों से 50 गुना होगी।

अधिकारियों ने बताया कि सी लिंक को दक्षिणी छोर पर निर्माणाधीन मरीन ड्राइव-वर्ली तटीय सड़क और उत्तरी छोर पर बांद्रा-वर्सोवा तटीय सड़क से जोड़ने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल में दक्षिण मुंबई में वर्ली और मरीन ड्राइव के बीच 10.5 किलोमीटर लंबी तटीय सड़क परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया था। यह हिस्सा फिलहाल शुल्क मुक्त है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?

भारतसड़क एक, पर तमाशा करने वाले अनेक

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन