लाइव न्यूज़ :

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का लुक देख हो जाएंगे हैरान, मॉल या एयरपोर्ट से कम नहीं, तस्वीरें वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 03, 2022 4:40 PM

New Delhi Railway Station: भारतीय रेलवे ने अभी तक प्रस्तावित डिजाइन के बारे में अन्य विवरण साझा नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक स्टेशन बन जाएगा।डिज़ाइन रेल मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया गया था।रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्ताव के लिए आमंत्रित किया था।

नई दिल्लीःभारत के सबसे पुराने, व्यस्ततम और सबसे प्रतिष्ठित रेलवे स्टेशनों में से एक भारत की राजधानी के मध्य में स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के प्रस्तावित डिजाइन को साझा किया है।

भारतीय रेलवे यात्रियों को एक बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए 'विश्व स्तरीय' सुविधाओं के साथ पूरे भारत में प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है। रेल मंत्रालय ने आज ट्विटर पर तस्वीरें साझा कीं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अत्याधुनिक मॉडल की तस्वीरों को साझा किए जाने के कुछ घंटों के भीतर 17,000 से अधिक लाइक्स मिले।

कई लोगों ने टिप्पणी भी की। रेलवे स्टेशन का मॉडल किसी मॉल या विश्व स्तरीय एयरपोर्ट जैसा दिख रहा है। रेलवे द्वारा प्रस्तावित इस डिजाइन को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा की- एक नए युग की शुरुआत करने जा रहे हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन...

मंत्रालय ने पुनर्विकास मॉडल की दो तस्वीरें साझा कीं। भविष्य के डिजाइन के साथ दो गुंबद जैसी संरचनाएं दिखाई गईं। स्टेशन से आसान पहुंच के लिए कई फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं। एक तस्वीर में पैदल चलने वालों को प्लेटफॉर्म तक ले जाने के लिए एक फुट ओवरब्रिज देखा जा सकता है।

परियोजना योजना में क्षेत्र में पर्याप्त हरियाली का भी प्रस्ताव है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय राजधानी का सबसे व्यस्त स्टेशन है। 16 प्लेटफार्मों के साथ यहां प्रतिदिन 2 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही होती है। कई ट्रेनों का परिचालन होता है।

टॅग्स :नई दिल्ली रेलवे स्टेशनदिल्लीRailway Ministryभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Lok Sabha Elections: बस, मेट्रो, ट्रैफिक एडवाइजरी से लेकर शराब की दुकानों तक; जानिए आज क्या खुला, क्या बंद

भारतएलजी वीके सक्सेना द्वारा दायर मानहानि मामले में दिल्ली की अदालत ने मेधा पाटकर को दोषी ठहराया

क्राइम अलर्टDelhi Kapashera: नाले से मिला शव, पड़ोसी ने किया बलात्कार, बच्ची को अगवा कर ले गया था आरोपी

भारतManoj Tiwari Vs Kanhaiya Kumar: 'हर घर से अफजल निकलेगा कितने अफजल मारोगे', कन्हैया पर मनोज तिवारी का अटैक

भारतSwati Maliwal Assault Case: 'घर में चीर हरण हुआ, चरित्र हरण मेरा रोज़ चलाया जा रहा है', भावुक हुई स्वाति मालीवाल ने कहा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेUP: योगी राज में बंदर हुए बलवाई, अलीगढ़ में बर्बाद कर दी 1,100 क्विंटल चीनी, हुआ लाखों का नुकसान, जानिए क्या है माजरा

ज़रा हटकेRIP Kabosu: क्रिप्टो आइकन काबोसु डॉग का निधन, 'Doge Meme' के नाम से सोशल मीडिया पर था फेमस; यूजर्स ने व्यक्त की संवेदनाएं

ज़रा हटकेKarnataka Government Hospital: बेड पर मरीज, बत्ती गुल, ऐसे कर रहे डॉक्टर इलाज, देखें वीडियो

ज़रा हटकेभयानक वीडियो: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा होते-होते टला, तकनीकी खराबी के बाद खाई में करनी पड़ी लैंडिंग

ज़रा हटकेजज का कुत्ता हुआ चोरी, पुलिस दर-दर तलाश रही है कुत्ता, दर्ज किया 2 दर्जन से ज्यादा लोगों पर केस, यूपी के बरेली में मचा है हाहाकार