लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav 2024: लालू यादव के लड़के हैं, नौंवी फेल आदमी और क्रिकेट खेलने गए तो पानी ढोते थे, तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर का कटाक्ष

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2024 18:07 IST

Bihar Polls Chunav 2024: लोगों को जाति-धर्म में बांटा, पैसा, शराब, बालू का काम किया, पैसा वसूल कर टिकट बांटा, जाति के नाम पर लोग गरीबी, मजबूरी में वोट दे देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Polls Chunav 2024: तेजस्वी ने गुरुवार को कहा था कि वह भाजपा के एजेंट हैं।Bihar Polls Chunav 2024: भाजपा ने उनसे बोलवाना शुरू कर दिया है।Bihar Polls Chunav 2024: माहौल बनवाना शुरू कर दिया है।

Bihar Polls Chunav 2024: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा भाजपा का एजेंट बताए जाने पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि लालू यादव के लड़के हैं, इसलिए सब लोग जानते हैं। उनके लड़के हैं, इसलिए राजद के भी नेता हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की क्या पहचान है, वे नौंवी फेल आदमी हैं। वह क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे। प्रशांत किशोर ने कहा कि इन लोगों को क्या मतलब है इन सब चीजों से, केवल ऊलजलूल बकवास करते हैं, लोगों को जाति-धर्म में बांटा, पैसा, शराब, बालू का काम किया, पैसा वसूल कर टिकट बांटा, जाति के नाम पर लोग गरीबी, मजबूरी में वोट दे देते हैं। उसके बाद ये नेता बनकर ज्ञान दे रहे हैं।

उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि समाज का जो दबा-कुचला वर्ग है, जिसका वे दावा करते हैं कि उनको आवाज दे रहे हैं, आप उन्हें मौका दीजिये। इससे पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव से भी बेहतर रहेगा। इस बयान पर तेजस्वी ने गुरुवार को कहा था कि वह भाजपा के एजेंट हैं। यह बात आप सब लोगों ने सुनी होगी।

अब, जब भाजपा हारने वाली है, तो भाजपा ने उनसे बोलवाना शुरू कर दिया है। माहौल बनवाना शुरू कर दिया है। उन्होंने आगे कहा था कि प्रशांत किशोर जी को मेरे चाचा नीतीश कुमार ने कहा था कि मैंने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित शाह के कहने पर बनाया था। आज तक उसका खंडन ना अमित शाह ने किया है और ना प्रशांत किशोर ने किया है। वह वीडियो मेरे पास अभी भी है। शुरू से ही ये भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवप्रशांत किशोरपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार