लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Polls 2024: काम नहीं कर रही EVM, इस मामले पर रिटर्निंग ऑफिसर से चर्चा करेंगे वोट डालने पहुंचे संबित पात्रा, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 25, 2024 08:53 IST

उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटें, ओडिशा की छह सीटें, झारखंड की चार सीटें और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान शनिवार को सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों में जारी है।हरियाणा की सभी 10 सीटों पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ मतदान हो रहा है।वोट की गिनती 4 जून को होगी।

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जिसमें दिल्ली की सभी सात सीटें शामिल हैं। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करने के पात्र हैं, जिनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और तीसरे लिंग के 5,120 व्यक्ति शामिल हैं। 

चुनाव आयोग ने 1.14 लाख मतदान केंद्रों पर लगभग 11.4 लाख अधिकारियों को तैनात किया है। लोकसभा चुनाव के पांच चरण का मतदान 20 मई को पूरा हो चुका है। इस बीच पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने कहा कि ईवीएम काम नहीं कर रही है। पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे पात्रा ने कहा, ''ईवीएम में खराबी है और मैं इस मामले पर रिटर्निंग ऑफिसर से चर्चा करूंगा। मैं समय बढ़ाने का भी अनुरोध करूंगा।"

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान शनिवार को सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों में जारी है। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटें, ओडिशा की छह सीटें, झारखंड की चार सीटें और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान जारी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024संबित पात्राओड़िसापूरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल