दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली मैग्लेव ट्रेन, चीन ने किया कारनामा, रफ्तार जान उड़ जाएंगे होश, देखें तस्वीरें By सतीश कुमार सिंह | Published: July 20, 2021 8:30 PMOpen in App1 / 7चीन ने मंगलवार को अपनी द्रुत गति की मैग्लेव ट्रेन की शुरुआत की।2 / 7इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 600 किलोमीटर प्रति घंटे की है। आधिकारिक मीडिया के अनुसार यह जमीन पर दौड़ने वाला सबसे तेज वाहन है।3 / 7चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, नई मैग्लेव परिवहन प्रणाली की सार्वजनिक तौर पर शुरुआत चीन के तटीय शहर किंगदाओ में हुई है।4 / 7द्रुत गति की मैग्लेव ट्रेन परियोजना की शुरुआत अक्टूबर, 2016 में हुई थी।5 / 7 रिपोर्ट में कहा गया कि 2019 में 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की इस ट्रेन का प्रोटोटाइप बनाया गया। इसका सफल परीक्षण जून, 2020 में हुआ।6 / 7परियोजना के मुख्य अभियंता डिंग सान्सान ने कहा कि इस ट्रेन में 10 डिब्बे लगाए जा सकते हैं। प्रत्येक की क्षमता 100 यात्रियों की होगी।7 / 7यह ट्रेन 1,500 किलोमीटर के दायरे में यात्रा की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ समाधान है। परंपरागत ट्रेनों की तरह मैग्लेव रेल के पहिये रेल ट्रैक के संपर्क में नहीं आते हैं। और पढ़ें Subscribe to Notifications