लाइव न्यूज़ :

"सारे मसले सुलझने के बाद ही खेलेंगे एशियन गेम्स", पहलवानों के प्रदर्शन पर महापंचायत में बोलीं साक्षी मलिक

By अंजली चौहान | Updated: June 10, 2023 17:15 IST

ओलपिंक पदक विजेता साक्षी मलिक ने शनिवार को कहा कि वह एशियाई गेम्स खेलेंगी लेकिन पहलवानों के प्रदर्शन के सारे मुद्दे हल होने के बाद।

Open in App
ठळक मुद्देसोनीपत में पहलवानों के समर्थन में आज महापंचायत का हुआ आयोजनसाक्षी मलिक ने कहा कि हम इस साल खेले जाने वाले एशियाई गेम्स में हिस्सा लेंगेसाक्षी मलिक का कहना है कि पहलवानों के सारे मुद्दे हल होने पर ही हम खेलेंगे

सोनीपत: ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और अन्य पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कार्रवाई की लगातार मांग कर रहे हैं।

इस मांग को लेकर पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन भी किया जिसे बाद में सरकार द्वारा शांत करा लिया गया। हालांकि, अभी भी पहलवान पीछे नहीं हटे हैं और दिल्ली पुलिस द्वारा बृजभूषण के खिलाफ आरोपों की जांच हो रही है।

इस बीच, साक्षी मलिक ने शनिवार को सोनीपत में आयोजित महापंचायत के दौरान कहा, "वह विरोध कर रही हैं। मसले सुलझने के बाद ही पहलवान एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे।" 

हरियाणा के सोनीपत में आज आयोजित महापंचायत में साक्षी मलिक ने कहा, "हम एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब इन सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा। आप नहीं समझ सकते कि हम मानसिक रूप से किस दौर से गुजर रहे हैं।"

दरअसल, एशियाई गेम्स 2023 आगामी सितंबर में चीन में आयोजित होने वाले हैं। ऐसे में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को लेकर संशय है कि वह भारत की ओर से खेलने जाएंगे या नहीं। 

इससे पहले आज सुबह ओलंपियन बजरंग पुनिया कहा कि वे महापंचायत के दौरान समर्थन कर रहे लोगों के समक्ष सरकार से अपनी बात रखेंगे। पुनिया ने एएनआई को बताया, "सरकार के साथ हमारी जो भी बातचीत हुई है, हम उन लोगों के साथ चर्चा करेंगे जो समर्थन कर रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं।" 

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि यह बातचीत सकारात्मक रही और विभिन्न मांगों पर फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आंदोलनकारी पहलवानों के साथ यह बहुत सकारात्मक चर्चा थी।

उनकी तरफ से आए सभी मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। हमने कहा है कि चार्जशीट 15 जून तक दायर की जाएगी और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव 30 जून तक होंगे। खिलाड़ियों के लिए आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाएगा और एक महिला खिलाड़ी या एक अधिकारी को इसका अध्यक्ष बनाया जाएगा।

वहीं, महापंचायत में फैसला लिया गया है कि सरकार अगर 15 जून तक कोई फैसला नहीं लेती है तो वह आगे की रणनीति तय कर ऐलान करेंगे। 

टॅग्स :साक्षी मलिकWrestling Federation of IndiaरेसलिंगSonipat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonipat Municipal Corporation election result 2026: सोनीपत में राजीव जैन की बादशाहत बरकरार, कौन जीता, कौन हारा? देखें सभी वार्डों के पार्षदों की फुल लिस्ट

भारतHaryana Municipal Council Election Results: भाजपा का दबदबा, 6 वार्डों में दर्ज की जीत; कांग्रेस को मिली 1 सीट

भारतSonipat Municipal Corporation election results 2026: सोनीपत में खिला कमल, मुकेश बामनिया ने दर्ज की शानदार जीत

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज